
Bank Strike 27 January: लंबे वक्त से चली आ रही मांगों की वजह से 27 जनवरी 2026 को देशभर के बैंकों में हड़ताल होने जा रही हैं. देशभर के बैंकों में मंगलवार को कोई कामकाज नहीं होगा. इससे पहले शनिवार, रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते पहले से ही बैंक बंद हैं. इस पर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की इस हड़ताल ने लगातार 4 दिनों तक बैंकों को बंद रखेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है. 22 जनवरी के बाद अब बैंक सीधे 28 जनवरी को खुलेंगे.
कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद
बैंक कर्मचारियों के लिए ‘फाइव डे बैंकिंग’ (हफ्ते में पांच दिन काम) की मांग को लेकर इस हड़ताल का आवाहन किया गया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने देशभर के बैंक कर्मचारियों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है. बैंक यूनियन के आवाहन पर देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank), इंडियन बैंक समेत देशभर के बैंक शामिल होंगे. चांदी पर सच साबित हुई पहली भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी ने अब खोल दी चीन की खतरनाक पोल, सिल्वर पर दुनिया के लिए अलर्ट
क्या प्राइवेट भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं ?
UFBU हड़ताल से देशभर के सरकारी बैंक शामिल है वहीं प्राइवेट बैंक HDFC Bank, ICICI Bank और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे निजी सेक्टर के बैंक 27 जनवरी को खुले रहेंगे. इन बैंकों में सामान्य तौर पर कामकाज होगा. निजी सेक्टर के बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं. ₹65 की सैलरी वाला स्कूल ड्रॉप आउट बना अरबपति, किराए का कमरा और 6 साइकिल से खड़ा कर दिया ₹21000 करोड़ का साम्राज्य
क्यों हो रहा है बैंकों का हड़ताल
बैंकों में फिलहाल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहीं तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. बैंक यूनियन चाहते हैं कि हर शनिवार और रविवार को बैंक को बंद रखा जाए. इसी मांग के साथ बैंक यूनियन ने 27 तारीख को हड़ताल का आवाहन किया है. बैंक यूनियन की दलील है कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ इस मांग पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.
बैंकों के हड़ताल से कौन-कौन से काम अटक सकते हैं ?
27 जनवरी को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल की वजह से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. चूंकि हड़ताल ऐसे समय है, जब उसके आगे वीकेंड और राष्ट्रीय छुट्टी के चलते पहले से तीन दिन बैंक बंद है ऐसे में लगातार 4 दिन बंद रहने की वजह से नकद जमा और निकासी , चेक जमा और क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक एंट्री जैसे काम अटक सकते हैं.लोग डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लेन-देन कर सकते हैं.






