SportsViral

CSK को आयुष म्हात्रे के बाद मिला एक और युवा स्टार, 20 की उम्र में ठोका पचासा; ‘गन सेलिब्रेशन’ से दिलाई धोनी की याद

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में । यह इस सीजन दूसरा मौका था जब सीएसके ने मुंबई को धूल चटाई। इस मैच में चेन्नई के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर टॉप विकेट टेकर अंशुल कम्बोज ने जलवा दिखाया तो बल्लेबाजी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने भी सुर्खियां बटोरीं। कार्तिक ने नाबाद 54 रन की पारी खेली और उनके खास गन सेलिब्रेशन ने एमएस धोनी की याद दिला दी।

CSK को आयुष म्हात्रे के बाद मिला एक और युवा स्टार, 20 की उम्र में ठोका पचासा; ‘गन सेलिब्रेशन’ से दिलाई धोनी की याद
CSK को आयुष म्हात्रे के बाद मिला एक और युवा स्टार, 20 की उम्र में ठोका पचासा; ‘गन सेलिब्रेशन’ से दिलाई धोनी की याद

2000 की शुरुआती दशक के क्रिकेट फैंस को याद होगा एमएस धोनी का वह अवतार, जब लंबे बाल, लंबे-लंबे छक्के और फिर शतक पूरा करने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह चलाना। धोनी के उस गन सेलिब्रेशन ने उस वक्त पूरी दुनिया को उनका कायल बना दिया था। अब चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने भी ठीक वैसे ही सेलिब्रेशन ने थाला की याद दिला दी। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने गन सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं।

14.2 करोड़ में कार्तिक की लगी थी बोली

कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो युवा सितारे अपने साथ जोड़े थे। कार्तिक पर येलो आर्मी ने 14.2 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अब सीजन के 44वें मुकाबले में इस खिलाड़ी का बल्ला चला और क्या खूब चला जब टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार मात दी। वह सीएसके के लिए आयुष म्हात्रे के बाद आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बने।

आयुष म्हात्रे ने 17 साल 291 दिन की उम्र में 2025 आईपीएल में पचासा ठोका था। अब 2026 में कार्तिक शर्मा ने 20 साल 6 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल पचासा लगाया। कार्तिक ने इस पारी में नाबाद 40 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और तीन छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर, या बची है कोई उम्मीद? CSK के पास अब भी मौका, समझें पूरा गणित

आईपीएल 2026 के 44 मैच हो चुके हैं और मुंबई इंडियंस को अपनी 7वीं हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद पांच बार की चैंपियन टीम के लिए प्लेऑफ की रेस का सफर लगभग खत्म नजर आ रहा है। इसके अलावा बाकी सभी टीमें अभी रेस में हैं।

Leave a Reply