Viral

बाराबंकी में आवारा कुत्तों ने मासूम के शरीर में 100 जगह काटा, 12 साल की बच्ची के पैर और पीठ पर गंभीर चोट – Khabar Monkey

बाराबंकी में आवारा कुत्तों ने मासूम के शरीर में 100 जगह काटा, 12 साल की बच्ची के पैर और पीठ पर गंभीर चोट – Khabar Monkey
बाराबंकी में आवारा कुत्तों ने मासूम के शरीर में 100 जगह काटा, 12 साल की बच्ची के पैर और पीठ पर गंभीर चोट

घयल बच्ची के पिता ने बताई पूरी कहानी

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहरा के मोहल्ला बखरिया टोला में सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने 12 वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर हाथ, पैर और पीठ पर करीब 100 से 110 बार काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल बालिका की पहचान पंकज कुमार की पुत्री ज्योति के रूप में हुई है. बताया गया कि ज्योति सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली थी. गली के बाहर पहले से मौजूद आठ आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया.

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा. तब तक ज्योति खून से लथपथ हो चुकी थी.

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

फिलहाल बालिका का इलाज जारी है. घटना के बाद मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है और आए दिन घटनाएं हो रही हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

इस संबंध में एसडीएम कार्तिकेय ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत को पत्र लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में शैक्षिक और चिकित्सा संस्थानों के आसपास कुत्तों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey