SportsViral

CSK vs MI LIVE Score: ऋतुराज-कार्तिक क्रीज पर, चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर 83/2

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Today Cricket Match LIVE Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में शनिवार (2 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई की बल्लेबाजी धीमी हो गई। नमन धीर ने अर्धशतक जरूर जड़ा, लेकिन जरूरी गति से रन नहीं बना पाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने काफी खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंद पर 18 रन बनाए।

CSK vs MI LIVE Score: ऋतुराज-कार्तिक क्रीज पर, चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर 83/2
CSK vs MI LIVE Score: ऋतुराज-कार्तिक क्रीज पर, चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर 83/2

मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर ने 37 गेंद पर 57 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 24 गेंद पर 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 गेंद पर 7 और कृष भदत 6 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। विल जैक्स 1 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट लिए। नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट लिए।

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
114/2 (13.0)

vs

Mumbai Indians  
159/7 (20.0)

BattingRB
Ruturaj Gaikwad49 33
Kartik Sharma *28 24
BowlingORWKT
Raghu Sharma *4240
Hardik Pandya2170

Play In Progress ( Day – Match 44 )
Chennai Super Kings need 46 runs in 42 balls at 6.57 rpo

रोहित शर्मा लगातार पांचवां मैच में बेंच पर बैठे। रघु शर्मा को डेब्यू को मौका मिला। कृष भगत की भी वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष को मौका मिला। अकील होसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: कार्तिक शर्मा, अकील होसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजपनीत सिंह।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार।

Leave a Reply