DharamViral

Numerology: पति के लिए लकी चार्म बनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में अपने साथ लेकर जाती है अच्छी तकदीर!

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा से जोड़ा जाता है। हर मूलांक की अपनी अलग ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर और रिश्तों पर असर डाल सकती है। माना जाता है कि कुछ मूलांक से जुड़ी लड़कियां शादी के बाद अपने पति और नए घर के लिए लकी चार्म साबित होती है। इन मूलांक की लड़कियों को साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहते हैं कि ये लड़कियां अपने ससुराल में भी अपनी अच्छी तकदीर के साथ प्रवेश कहते हैं। 

Numerology: पति के लिए लकी चार्म बनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में अपने साथ लेकर जाती है अच्छी तकदीर!
Numerology: पति के लिए लकी चार्म बनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में अपने साथ लेकर जाती है अच्छी तकदीर!

अंक ज्योतिष में मूलांक का महत्व

मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर निकाला जाता है और इसे अंक ज्योतिष का आधार माना जाता है। कहा जाता है कि यह व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करता है। कई लोग इसे मार्गदर्शन के रूप में देखते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों में इसका सहारा लेते हैं।

मूलांक 1: आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक

जिन महिलाओं का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस अंक का संबंध सूर्य ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ऊर्जा, शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है। इस मूलांक की महिलाओं को आत्मनिर्भर, साहसी और स्पष्ट सोच वाली माना जाता है। कहा जाता है कि ये परिवार को मुश्किल समय में संभालने की क्षमता रखती हैं और अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इनके कारण घर में अनुशासन और स्थिरता बढ़ती है।

मूलांक 6: प्रेम और संतुलन का प्रतीक

जिन महिलाओं का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जो प्रेम, सुंदरता और सुख-सुविधा का कारक है। इस मूलांक की महिलाएं शांत स्वभाव, समझदार और रिश्तों को संभालने वाली मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये अपने व्यवहार से परिवार में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखती हैं और ससुराल में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती हैं।

इन दोनों मूलांकों की खासियत

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 जहां आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है, वहीं मूलांक 6 संतुलन, प्रेम और आर्थिक स्थिरता से जुड़ा माना जाता है। इसी कारण इन दोनों मूलांकों को वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल और प्रभावशाली माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply