SportsViral

CSK vs MI मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए कब तक होगी हिटमैन की वापसी

Rohit Sharma: IPL 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं, लेकिन इस बड़े मैच में एक बड़ी कमी साफ नजर आ रही है। वो है मुंबई की टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोहित आखिर क्यों नहीं खेल रहे और कब तक वापसी करेंगे?

CSK vs MI मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए कब तक होगी हिटमैन की वापसी
CSK vs MI मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए कब तक होगी हिटमैन की वापसी

रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हैं क्योंकि उन्हें सीजन की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। इसके बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। उन्होंने शुरुआती चार मैच खेले, लेकिन चोट के कारण लगातार बाहर हैं। हालांकि रोहित ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में वापसी नहीं कराना चाहता। कप्तान हार्दिक पांड्या ने संकेत दिया है कि रोहित को अभी कुछ और मैच मिस करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 10 मई को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं।

टीम पर पड़ा असर

रोहित की गैरमौजूदगी का असर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पर साफ दिखा है। टॉप ऑर्डर में टीम लगातार संघर्ष करती रही। हालांकि पिछले मैच में रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने शानदार प्रदर्शन कर कुछ राहत जरूर दी है। रोहित फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। दिलचस्प बात यह रही कि चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले वह नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। 

टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी बैटिंग

इस बीच, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि पिच अच्छी लग रही है। वर्ल्ड कप के दौरान हमने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, जहां पिच ने अच्छा खेल दिखाया था। पिछले मैच में हमने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसी को देखते हुए हमने सोचा कि बल्लेबाजों को एक और मौका दिया जाए ताकि वे ज्यादा से ज्यादा रन बना सकें। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी निश्चित तौर पर मुंबई के लिए बड़ा झटका है, लेकिन टीम उम्मीद कर रही है कि वह जल्द ही पूरी फिटनेस के साथ वापसी करेंगे और टीम को मजबूती देंगे। फिलहाल फैंस की नजरें 10 मई पर टिकी हैं, जब हिटमैन के वापसी की उम्मीद है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply