EntertainmentViral

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि प्रख्यात गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में जोशी के व्यापक योगदान को रेखांकित किया। यह नियुक्ति मंत्रालय द्वारा पूर्व अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल के इस्तीफे को स्वीकार किए जाने के कुछ महीनों बाद हुई है।
 

इसे भी पढ़ें:

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman
CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोशी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक विलक्षण रचनात्मक व्यक्तित्व हैं। वैष्णव ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी। मंत्रालय ने जोशी की नियुक्ति पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया के विमर्श को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं।
इसमें कहा गया है कि उनके कार्यों में प्रशंसित फिल्म गीत, विज्ञापन अभियान और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियां शामिल हैं जो देश भर में विविध दर्शकों से जुड़ती हैं। जोशी अगस्त 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ किया और साथ ही फिल्म उद्योग के सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि सीबीएफसी में उनका कार्यकाल रचनात्मक अभिव्यक्ति और नियामक उत्तरदायित्व के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है।  इससे पहले, जोशी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक (मैक्कैन एरिक्सन की सहायक कंपनी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply