Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह

KL Rahul Sixer King: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए धमाकेदार मुकाबले में केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन्ही छक्कों के साथ आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर 200 छक्के जड़ने वाले केएल राहुल पहले खिलाड़ी बन गए है।

KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह

इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर खिसक गए है। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच बतौर ओपनर ज्यादा सिक्सरों की रेस IPL 2026 से चल रही है। अब इस रेस में के एल राहुल आगे निकल चुके है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों के टारगेट को चेज करते हुए केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेली।

केएल राहुल ने इस दौरान 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने केवल चौके और छक्के की बदौलत 54 रन बटोरे। यह उनकी पार्टी का 50 से भी अधिक प्रतिशत है। इन्हीं 5 छक्कों के साथ केएल राहुल के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर ओपनर कुल 201 छक्के हो गए हैं। तो वहीं, आरसीबी के विराट कोहली 192 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर बनें हुए हैं।

रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा काफी पीछे

और विराट कोहली के बीच चल रही इस रेस में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी पीछे छूट गए है। दरअसल, रोहित शर्मा IPL2026 में चोट लगने के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं। इस कारण वे पिछड़ गए है। मुंबई इंडियंस के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में बतौर ओपनर 148 छक्के दर्ज है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर खिसक गए है। तो वहीं, शिखर धवन चौथे और शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं।

IPL में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के

सिक्स की संख्या भारतीय खिलाड़ी
201 केएल राहुल
192 विराट कोहली
148 रोहित शर्मा
143 शिखर धवन
129 शुभमन गिल

–

राजस्थान बनाम दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका

शुक्रवार को यहां IPL 2026 टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने को 5 गेंद रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन मुकाबले हार चुकी थी। राजस्थान के खिलाफ इस जीत के बाद अब अंक तालिका में 8 अंक के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर कायम है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply