HealthViral

Heat Free Kitchen: गर्मी से राहत के लिए एक टाइम बनाएं ये बिना गैस वाली चीजें, स्वाद भी शानदार

एलपीजी गैस की कीमतों में इजाफा हो सकता है. कहा जा रहा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते और हाई डिमांड की वजह से एलपीजी महंगी की जा रही है. इसके अलावा भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का आतंक बना हुआ है. घर के अंदर गर्मी के असर की बात करें तो ये सबसे ज्यादा किचन में काम करने वाले इससे परेशान होते हैं. सब्जी या खाने की दूसरी चीजों को बनाते हुए गैस-चूल्हा जलता है जिससे निकलने वाली हीट किचन या घर को और गर्म कर देती है. गैस को जलाए बिना खाना बनाना लगभग नामुमकिन है. लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर गैस की बचत के साथ किचन में बनने वाली गर्मी से भी बचा जा सकता है.

Heat Free Kitchen: गर्मी से राहत के लिए एक टाइम बनाएं ये बिना गैस वाली चीजें, स्वाद भी शानदार
Heat Free Kitchen: गर्मी से राहत के लिए एक टाइम बनाएं ये बिना गैस वाली चीजें, स्वाद भी शानदार

क्या आप जानते हैं कि एक टाइम आप बिना गैस जलाए ऐसी कुछ चीजें तैयार कर सकते हैं जो खाने में टेस्टी भी होती है. खास बात है कि ऐसा करने से गर्मी भी कम लगेगी और एलपीजी की बचत भी हो पाएगी. चलिए आपको बताते हैं आपको कुछ नो कुक रेसिपीज…

किचन में गर्मी से दिक्कत

भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. बताया जा रहा है कि आने वाली 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी चलेगा. हाइड्रेशन समेत कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो लू या गर्मी लग जाती है. वैसे किचन में काम करने वालों को गर्मियों के दौरान ज्यादा परेशानी होती है. भीषण गर्मी और गैस से निकलने वाले ताप से दोगुनी मार झेलनी पड़ती है. जानें इससे बचने के लिए एक टाइम आप कौन सी रेसिपीज घर पर ही बना सकते हैं.

फ्रूट सलाद

गर्मी में एक टाइम बिना गैस जलाए कुछ खाना चाहते हैं तो फ्रूट सलाद बनाना बेस्ट रहता है. अगर आप इसे सुबह-सुबह खाते हैं तो भागदौड़ भरी लाइफ में एनर्जी भी मिलती है. इसे बनाने में बेहद कम टाइम लगता है और इसे 7 से 8 साल का बच्चा भी तैयार कर सकता है. इसके लिए आपको सीजन फ्रूट्स लेने हैं. इन्हें काट लें और बाउल में डाल लें. इस पर काली मिर्च, काला नमक और जरूरत के मुताबिक नींबू का रस डालें. आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं अगर आपको ऐसे खाना पसंद है तो.

ओवरनाइट मिल्क ओट्स

आप चाहे तो ओट्स और मिल्क को भी खा सकते हैं. ओट्स को हल्की चीनी वाले दूध में भिगोकर रख दें. रात में ऐसा करना बेस्ट है. सुबह इसमें स्ट्रॉबेरी और दूसरे फ्रूट्स भी आप ऐड कर सकते हैं. इसके साथ ड्राई फ्रूट्स को डालना भी बेस्ट है और इसमें शहद डालना न भूलें. आपका हेल्दी नाश्ता तैयार है. आप चाहे तो शाम के समय भी इसे भिगोकर डिनर में इस टेस्टी डिश को खा सकते हैं.

स्प्राउट्स विद सलाद

गर्मी में किचन के अंदर काम करने का मन नहीं और चाहते हैं चुटकियों में डिनर भी तैयार हो जाए तो आपको स्प्राउट्स की चाट बनाकर खानी चाहिए. मूंग दाल के स्प्राउट्स लें और इसमें खीरा, टमाटर, नींबू, जीरा पाउडर, काला नमक और दूसरी चीजें डालें. आपकी स्प्राउट्स वाली सलाद तैयार है. इसका स्वाद भी शानदार है और ये प्रोटीन से भरपूर डिश भी है.

मखाना चाट

आप चाहे तो मखाना की चाट भी बनाकर खा सकते हैं. पहले से रोस्ट करके स्टोर किए हुए मखानों को आप कई तरीकों से खा सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में मखाना लें और इस पर हल्का ऑलिव ऑयल डालें. इसमें खीरा समेत दूसरी सब्जियां बारीक काटकर डालें. नमक, काली मिर्च और ओरिगैनो को शामिल करना न भूलें. आप बिना गैस जलाए इस टेस्टी स्नैक को तैयार कर सकते हैं. वेट लॉस करके के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इस तरह की रेसिपी को बनाकर खाना बेस्ट है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply