Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूपी: खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर, सामने आया घटना का VIDEO – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Viral

यूपी: खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर, सामने आया घटना का VIDEO

झांसी: यूपी के झांसी से एक हैरान करने वाला एक्सीडेंट सामने आया। यहां एक बाइक, खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दौरान बाइक पर एक पति-पत्नी सवार थे। इस घटना में पति की मौत हो गई है और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

यूपी: खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर, सामने आया घटना का VIDEO
यूपी: खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर, सामने आया घटना का VIDEO

क्या है पूरा मामला?

कानपुर हाईवे पर पूंछ क्षेत्र में सड़क पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत भी गंभीर है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खनिज का बैरियर है। इस बैरियर पर बालू व गिट्टी आदि से भरे ट्रकों व डंपर आदि की चेकिंग की जाती है। बैरियर पर कई बार ट्रक चालक सड़क पर ही गाड़ी रोक देते हैं। ऐसे ही एक चालक ने कंटेनर को खड़ा किया तो कुछ हिस्सा सड़क पर भी था। पीछे से आ रहा बाइक सवार सुनील कुमार निवासी ओरछा (मप्र) ध्यान नहीं दे पाया और उसने खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सुनील व पत्नी शिवकुमारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पति सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी का अभी इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि देश में हर दिन रोड एक्सीडेंट में तमाम लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। पुलिस और प्रशासन को यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को भी इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। (रिपोर्ट- आकाश राठौर)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply