Viral

तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल

Petrol Pump Storm Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो तेज आंधी के दौरान किसी पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है, जहां कई लोग मौसम खराब होने के कारण रुके हुए थे। तभी कैमरे में एक ऐसे चचा कैद हो गए, जिनका अंदाज अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल
तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल

आंधी में पेट्रोल पंप के पिलर को पकड़कर खड़ा रहा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा चल रही है और आसपास मौजूद लोग खुद को संभालने में लगे हैं। इसी बीच एक शख्स पेट्रोल पंप के पिलर को मजबूती से पकड़कर खड़े नजर आते हैं, जैसे कहीं हवा उन्हें उड़ा न ले जाए।

उनकी शर्ट भी हवा के कारण ऊपर तक उठ गई है और वह पूरी गंभीरता से पिलर पकड़े दिखाई देते हैं। उनका यही अंदाज लोगों को बेहद मजेदार लग रहा है। किसी ने यह पल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह X प्लेटफॉर्म पर @__Ishq नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “आंधी में उड़ने से बचने के लिए पिलर पकड़ कर खड़े हैं भइया जी।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कुछ तो जुगाड़ लगाना पड़ेगा।”

दूसरे ने मजाक में कहा, “ना जी, पिलर को उखड़ने से बचा रहे हैं।” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “इससे दुबले लोग काम कर रहे हैं, ये तो खुद दुबका है।” सोशल मीडिया पर ऐसे हल्के-फुल्के वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं और यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply