Metro Passenger Clash : दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार मामला 29 अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है, जब मैजेंटा लाइन पर सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच चलने वाली मेट्रो करीब 2 घंटे तक प्रभावित रही। इसी दौरान भीड़ और तनाव के माहौल में दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
View this post on Instagram
दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच हुई हाथापाई
वायरल वीडियो में दो यात्री एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विवाद ‘हाथ लगाने’ की बात को लेकर शुरू हुआ था।
वीडियो में लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति और प्रिंटेड शर्ट पहने दूसरे यात्री के बीच पहले बहस होती है, फिर थप्पड़बाजी तक मामला पहुंच जाता है। आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखे। बाद में दोनों कालकाजी स्टेशन पर उतर गए और कॉलर पकड़े-पकड़े ही बहस जारी रही।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने वीडियो देख चिंता जताई
यह इंस्टाग्राम पर @syed_saif_jafri_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को “बेस्ट कैमरामैन” बताया, तो कुछ लोग यह जानने में लगे रहे कि पहला थप्पड़ किसने मारा।
वहीं कई यात्रियों ने उसी दिन मैजेंटा लाइन पर आई तकनीकी दिक्कतों का भी जिक्र किया। आमतौर पर बोटैनिकल गार्डन से कालकाजी तक का सफर 20-25 मिनट में पूरा हो जाता है, लेकिन उस दिन लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सार्वजनिक परिवहन में देरी और भीड़ किस तरह यात्रियों का गुस्सा बढ़ा देती है।





