Viral

Viral Video: दुख ऐसा कि कुत्ता भी रो पड़ा! शख्स की डॉगी स्टाइल वाली ‘कन्फेशन’ ने इंटरनेट पर मचाया गदर; देखें वीडियो

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है. आपने इंसानों को तो सुख-दुख बांटते सुना होगा, लेकिन क्या कभी किसी इंसान को कुत्ते के साथ उसी की भाषा में दिल का दर्द बयां करते देखा है?

Viral Video: दुख ऐसा कि कुत्ता भी रो पड़ा! शख्स की डॉगी स्टाइल वाली ‘कन्फेशन’ ने इंटरनेट पर मचाया गदर; देखें वीडियो
Viral Video: दुख ऐसा कि कुत्ता भी रो पड़ा! शख्स की डॉगी स्टाइल वाली ‘कन्फेशन’ ने इंटरनेट पर मचाया गदर; देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो के पीछे हैं मशहूर कंटेंट क्रिएटर राजू कुमार, जो अपने 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के बीच अपनी अनोखी कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं. राजू की खासियत यह है कि वे जानवरों की आवाज इतनी सटीकता से निकालते हैं कि खुद जानवर भी धोखा खा जाएं.

वीडियो में राजू एक कुत्ते के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. वे कुत्ते का अगला पैर पकड़कर बड़े ही भावुक अंदाज में उसे अपनी ‘दास्तां’ सुना रहे हैं. राजू जब कुत्ते की आवाज में कुछ बोलते हैं, तो कुत्ता भी बड़े ध्यान से सुनता है और फिर उसी अंदाज में जवाब भी देता है. दोनों के बीच का यह ‘कन्फेशन’ इतना रियल लग रहा है कि मानो कुत्ता वाकई राजू का दर्द समझकर अपना दुखड़ा सुना रहा हो.

इस मजेदार वीडियो को अब तक 45 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 1.8 साख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में तो जैसे हंसी का सैलाब आ गया है. लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शुरू से अंत तक कुछ समझ नहीं आया, पर दोनों के रिएक्शन्स देखकर मैं हंस-हंसकर लोटपोट हो गया. दूसरे ने चुटकी ली, भाई, जरा हमें भी इंसानी भाषा में बताओ कि इसे क्या समझा रहे थे? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये पक्का एक पैग लेने के बाद वाली गहरी दोस्ती है.

अब देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply