Viral

Viral Video: पूरे परिवार को एक बाइक पर ले जाने के लिए बंदे ने बैठाया ये जुगाड़, कारनामा देख पक्का माथा पकड़ लेंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो की शुरुआत ही कुछ अलग अंदाज में होती है. इसमें एक छोटा बच्चा अपने टीचर को धमकी देता हुआ नजर आता है. खास बात यह है कि बच्चा अपनी बात भोजपुरी भाषा में कह रहा है, जिससे वीडियो और भी दिलचस्प बन जाता है.

Viral Video: पूरे परिवार को एक बाइक पर ले जाने के लिए बंदे ने बैठाया ये जुगाड़, कारनामा देख पक्का माथा पकड़ लेंगे आप
Viral Video: पूरे परिवार को एक बाइक पर ले जाने के लिए बंदे ने बैठाया ये जुगाड़, कारनामा देख पक्का माथा पकड़ लेंगे आप

अगर उसकी बात को हिंदी में समझें, तो बच्चा कहता है कि वह स्कूल को ही तोड़ देगा. यह सुनकर टीचर गुस्सा करने के बजाय बेहद शांत और प्यार भरे अंदाज में उससे बात करते हैं. टीचर मुस्कुराते हुए पूछते हैं कि क्या सच में तुम मेरा स्कूल तोड़ दोगे? बच्चे का जवाब भी उतना ही ठोस होता है. वह बार-बार अपनी बात दोहराता है और कहता है कि हां, वह स्कूल तोड़ देगा.

क्या कहा आखिर इस बच्चे ने?

टीचर बच्चे के इस व्यवहार पर नाराज होने के बजाय उसे समझाने की कोशिश करते हैं. वह बहुत ही नरम लहजे में कहते हैं कि अरे, ऐसा नहीं करते, स्कूल मत तोड़ना. इसके बाद टीचर पास खड़े एक दूसरे बच्चे से कहते हैं कि वह इस बच्चे को पकड़कर उनके पास ले आए. जब वह बच्चा टीचर के पास आता है, तो टीचर उससे पूछते हैं कि बताओ, जब मैं तुम्हें पढ़ने के लिए कहता हूं, तो तुम्हें गुस्सा क्यों आता है?

बच्चा इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं देता, लेकिन धीमी आवाज में फिर से वही बात दोहराता है कि वह स्कूल तोड़ देगा. उसकी इस मासूम लेकिन जिद भरी प्रतिक्रिया को देखकर वीडियो देखने वाले लोग हैरान भी हो रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं. इस पूरे वीडियो में सबसे खास बात यह है कि टीचर ने बच्चे के गुस्से को बहुत ही धैर्य और प्यार से संभाला. जहां कई बार ऐसे हालात में लोग डांट-फटकार का सहारा ले लेते हैं, वहीं इस टीचर ने बेहद संयम और समझदारी का परिचय दिया. उन्होंने बच्चे को न सिर्फ शांत करने की कोशिश की, बल्कि यह भी समझना चाहा कि आखिर उसे गुस्सा क्यों आ रहा है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसलिए भी तेजी से फैल रहा है क्योंकि इसमें एक तरफ बच्चे की मासूम जिद है, तो दूसरी तरफ टीचर का धैर्य और स्नेह. लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग बच्चे की बातों को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ टीचर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने स्थिति को कितनी समझदारी से संभाला. ये वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @micchamasala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply