Rapido Rider Heat Problem : आज के समय में Rapido जैसी कंपनियों ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। कुछ ही मिनटों में सस्ती और तेज राइड मिल जाती है, जिससे लोग अपने काम आसानी से निपटा लेते हैं।

लेकिन इस सुविधा के पीछे काम करने वाले राइडर्स किन हालातों से गुजरते हैं, इसका अंदाजा कम ही लोगों को होता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सच्चाई को सामने ला दिया है, जिसे देखकर लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
While we complain about delays, delivery partners are working in 41°C heat, where even their smartphones are giving up due to overheating.
When the phone stops working, their work stops, but the pressure from customers and platforms continues relentlessly.
For just ₹20-30 per… pic.twitter.com/K3QvBhZUYv
— Uncle Sam (@UncleSamGlobal) April 28, 2026
रेपिडो राइ़डर का गर्मी में संघर्ष
में एक राइडर अपनी परेशानी बताते हुए नजर आता है। वह कहता है कि भीषण गर्मी में काम करना कितना मुश्किल हो जाता है। करीब 41 डिग्री तापमान में उसका फोन तक हैंग हो जाता है और ऐप ठीक से काम नहीं करता।
इसके बावजूद कस्टमर लगातार कॉल करते रहते हैं और उन्हें लगता है कि जानबूझकर देर कर रहा है। राइडर का कहना है कि इतनी गर्मी में काम करते हुए उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें काम करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने राइडर्स के लिए की इंसेंटिव की मांग
राइडर ने कम किराए को लेकर भी नाराजगी जताई। उसने बताया कि इतनी मुश्किल परिस्थितियों में भी उन्हें सिर्फ 20 रुपये जैसी छोटी राइड दी जाती है, जिससे कमाई भी ठीक से नहीं हो पाती।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी राइडर्स के समर्थन में उतर आए हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर कंपनियां ग्राहकों से ज्यादा पैसे ले सकती हैं, तो राइडर्स को भी गर्मी या मुश्किल हालात में एक्स्ट्रा इंसेंटिव मिलना चाहिए।





