Thursday, April 30, 2026
Viral

भूकंप के झटकों से कांपी लेह की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। ये भूकंप लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट आया है। लेह में गुरुवार तड़के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और डर की वजह से घरों से बाहर निकल आए। लेह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.1 मापी गई है।

भूकंप के झटकों से कांपी लेह की धरती, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के झटकों से कांपी लेह की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से अब तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। एनसीएस के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के खैरताल तिजारा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई मात्र जमीन से तीन किलोमीटर नीचे थी।

पृथ्वी की सतह कई बड़े टुकड़ों (टेक्टोनिक प्लेट्स) में बंटी है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती, खिसकती या अलग होती हैं, तो तनाव (stress) बनता है। जब यह तनाव ज्यादा बढ़ जाता है, तो प्लेटें अचानक फिसल जाती हैं। यही झटका भूकंप बनता है।

Leave a Reply