Heart Touching Mother Birthday Gift Video: पुरानी तस्वीरें अक्सर एल्बम में धूल खाती रह जाती हैं, पर एक बेटे ने मां के 60वें जन्मदिन पर तकनीक और जज्बातों का ऐसा मेल बिठाया कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर हो रहे इस वीडियो ने साबित कर दिया कि अगर इरादा नेक हो, तो तकनीक खुशियों का जरिया बन सकती है. आप भी देखिए, आखिर बेटे ने अपनी मां को ऐसा क्या तोहफा दिया.

अक्सर हम पुरानी तस्वीरों को देखकर बस मुस्कुरा देते हैं, लेकिन इस बेटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उन स्थिर यादों को फिर से जिंदा कर एक फिल्म में बदल दिया. जैसे ही शख्स की मां ने अपनी जवानी और शादी के शुरुआती दिनों की उन धुंधली तस्वीरों को बड़ी स्क्रीन पर चलते-फिरते देखा, उनके लिए मानो वक्त वहीं ठहर गया.
धुंधली तस्वीरों से कराया टाइम ट्रैवल
एआई से बने वीडियो में माता-पिता की पहली मुलाकात से लेकर शादी के सफर को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया था. वायरल क्लिप में आप देखेंगे कि स्क्रीन पर खुद को पति के साथ पुरानी धुनों पर थिरकते और दोस्तों के साथ ठहाके लगाते देख मां भावुक हो उठीं. यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उन खूबसूरत लम्हों का अहसास था वक्त की भागमभाग में कहीं पीछे छूट गए थे.
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई. लोगों का कहना है कि यह क्लिप महंगे गहने और शानदार पार्टीज से कहीं ऊपर और दिल को छू लेने वाला तोहफा है. एक यूजर ने कमेंट किया, बड़े बुजुर्ग अक्सर यादों के सहारे जीते हैं. ऐसे में उनकी यादों को फिर से जिंदा करना दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा है. दूसरे ने कहा, इस वीडियो को देखकर मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया. शानदार तोहफा.
अब देखिए वीडियो
View this post on Instagram





