Peddi Release Date: साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड वालों का कब्जा है. जी हां, इसके पीछे की वजह है ‘धुरंधर 2’, जिसने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. पर इस साल कोई भी साउथ फिल्म 1000 करोड़ के आसपास भी नहीं पहुंच पाई हैं. पर ‘पेड्डी’ को इस साल की बड़ी फिल्म माना जा रहा है. राम चरण की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ही लीड रोल में हैं. वैसे तो मेकर्स पहले ही क्लियर कर चुके थे कि जून में ही फिल्म आएगी. और 26 जून की तारीख को फाइनल माना जा रहा था. लेकिन वहां भी एक बड़ा खतरा आ गया था. जब पता लगा कि नागार्जुन के बेटे अखिल की LENIN और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी उसी दिन आ रही है. अब ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट पर धांसू अपडेट मिल रहा है.

‘पेड्डी’ में ने तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया है. इस फिल्म को बुची बाबू ने डायरेक्ट किया है. जिसके कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं. राम चरण का लुक भी सबको काफी पसंद आ रहा है. खैर, अब ऐसी चर्चा है कि राम चरण की बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से टक्कर हो सकती है. जानिए कैसे और क्यों यह बात कही जा रही है?
राम चरण की ‘पेड्डी’ कब रिलीज होगी?
‘पेड्डी’ को राम चरण की एक बड़ी फिल्म माना जा रहा है. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में मेकर्स ने जून में फिल्म को लाने का ऐलान किया था. पर डेट का ऑफिशियल ऐलान अब भी बाकी है. लेकिन ‘टॉक्सिक’ के हटने के बाद यह फिल्म के लिए एकदम सही च्वाइस भी होगी. हालांकि, 5 जून को बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी आ रही है. यानी एक दिन पहले राम चरण और फिर दो बॉलीवुड एक्टर्स, जिसका नुकसान हो सकता है. खैर, मेकर्स क्या फैसला लेते हैं, यह जानने का हर कोई इंतजार कर रहा है.
हालांकि, अब भी फिल्म का एक गाना शूट होना बाकी रह गया है. जी हां, श्रुति हासन और राम चरण साथ में यह डांस नंबर करने वाली हैं. खैर, कहा जा रहा है कि नागार्जुन ने बेटे की फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. तो राम चरण अब वैसे भी रास्ते में नहीं आएंगे. दरअसल राम चरण और अखिल अच्छे दोस्त भी हैं.





