Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Taal 2 से कटा अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय का पत्ता, अक्षय खन्ना भी OUT, सुभाष घई ने दिया अपडेट

Taal 2 Update: बॉलीवुड की ऐसी कई आइकॉनिक फिल्में हैं, जिनके सीक्वल की चर्चा तेज हैं. कुछ फिल्मों को लगभग कंफर्म कर दिया गया है, तो कुछ पर काम भी शुरू कर दिया गया है. इस लिस्ट में 90 के दशक के आखिर में आई म्यूजिकल हिट ‘ताल’ भी है. जिसके सीक्वल को खुद फिल्ममेकर सुभाष घई ने कंफर्म कर दिया है. साल 1999 में ‘ताल’ रिलीज हुई थी, जिसे आज भी गानों, कहानी और विजुअल्स के लिए याद किया जाता है. इस हिट फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना काम करते दिखे थे. पर क्या सीक्वल से उनका पत्ता कट गया? सुभाष घई के अपडेट से कंफर्म हो गया है कि अब नए स्टार्स के साथ ही ‘ताल 2’ बनेगी.

Taal 2 से कटा अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय का पत्ता, अक्षय खन्ना भी OUT, सुभाष घई ने दिया अपडेट
Taal 2 से कटा अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय का पत्ता, अक्षय खन्ना भी OUT, सुभाष घई ने दिया अपडेट

का डायरेक्शन और प्रोडक्शन खुद सुभाष घई ने ही किया था. फिल्म में ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, अमरीश पुरी और आलोक नाथ ने काम किया. फिल्म हिट रही थी, पर गानों को आज भी उतना ही प्यार मिल रहा है. जिन्हें आनंद बख्शी ने लिखा था और ए.आर रहमान ने कंपोज किया था. इस फिल्म में एक सिंगर की कहानी है, जो दिल टूटने के बाद स्टारडम तक पहुंचती है. पुराने नहीं, तो किसे फिल्म में लेना चाहते हैं डायरेक्टर?

‘ताल 2’ से पुराने एक्टर्स की छुट्टी?

सुभाष घई ने ‘ताल 2’ को कंफर्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि, ”हम आज ‘ताल’ के उन्ही एक्टर्स को नहीं ले सकते, क्योंकि वो अब उम्र में बड़े हो गए हैं. इसलिए ओरिजनल कहानी को आगे बढ़ाना पॉसिबल नहीं है. लेकिन यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी ही होगी. वो कहते हैं कि- मैं चाहता हूं कि मेन लीड का रोल नए चेहरे निभाए. ” जो लोग कम से कम कैमियो में ऐश्वर्या को देखने की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. क्योंकि फिल्ममेकर ने क्लियर कहा है कि- मुक्ता आर्ट्स ने अपनी फिल्मों में सितारों को कैमियो में लेने जैसी नौटंकियां कभी नहीं की. ‘ताल 2’ में अक्षय, ऐश्वर्या और अनिल नहीं होंगे. अगर हमें स्टार पावर की जरूरत होगी, तो हम किसी से भी गुजारिश कर सकते हैं. लेकिन किरदार का होना भी जरूरी है.

सुभाष घई डायरेक्ट नहीं करेंगे ‘ताल 2’

सुभाष घई पिछले कुछ सालों से इस लव स्टोरी को लिख रहे हैं. पर यह भी कंफर्म हो गया है कि वो ‘पार्ट 2’ का डायरेक्शन नहीं करने वाले. वो कहते हैं- ”मैं चाहूंगा कि कोई जाना-माना डायरेक्टर ही फिल्म को डायरेक्ट करे. हम अक्टूबर तक ‘ताल 2’ का ऐलान करने की तैयारी कर रहे हैं.”

‘कर्मा’ पर भी बड़ा अपडेट दिया

दरअसल सुभाष घई 1986 की फिल्म ‘कर्मा’ का सीक्वल भी बना रहे हैं. वो कहते हैं कि “अब वह समय आ गया है, जब लोग किसी कहानी का सीक्वल देखना चाहते हैं. जैसे ‘कर्मा’ में, डॉ. डैंग या बैजू के साथ क्या हुआ? ‘कर्मा 2’ अब पाइपलाइन में है.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply