Thursday, April 30, 2026
Viral

Viral Video: नदी में जाकर मगरमच्छ के दांत साफ करने लगा बच्चा, वीडियो देख दहल गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते-करते कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन हाल ही में हुए एक वीडियो ने नेटिजन्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस वीडियो में एक छोटा-सा बच्चा पानी के दैत्य यानी मगरमच्छ के साथ ऐसी दोस्ती निभा रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा.

Viral Video: नदी में जाकर मगरमच्छ के दांत साफ करने लगा बच्चा, वीडियो देख दहल गए लोग
Viral Video: नदी में जाकर मगरमच्छ के दांत साफ करने लगा बच्चा, वीडियो देख दहल गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा हाथ में टूथब्रश लिए नदी के किनारे आता है, और पानी में जाकर जोर से चिल्लाता है, जैसे किसी को बुला रहा हो. अगले ही पल पानी की लहरों को चीरते हुए एक मगरमच्छ तैरता हुआ बच्चे के पास आता है. जहां आम इंसान मगरमच्छ की परछाई देखकर भी भाग जाए, वहां यह बच्चा बड़े आराम से उसका मुंह खोलकर उसके दांत साफ करने लगता है.

1 करोड़ से अधिक व्यूज

यह हैरान कर देने वाला नजारा लगभग 35 सेकंड का है. दांत साफ करवाने के बाद मगरमच्छ बिना किसी नुकसान के वापस पानी में चला जाता है. इंस्टाग्राम हैंडल @nellydelcarmenzurita द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

नेटिजन्स के उड़े होश

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हैरानी और डर जाहिर कर रहे हैं. एक डरे हुए यूजर ने लिखा, यमराज से क्यों भिड़ रहा है बेटा, घर जाओ. दूसरे ने मजाक में किया, मगरमच्छ खतरा नहीं है, ये बच्चा ही असली डेंजर है. हालांकि, कई लोग इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह AI का कमाल है, जबकि कुछ का दावा है कि वीडियो बनाने वालों ने मरे हुए मगरमच्छ को एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया है.

अब देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply