Virat Kohli little Fan Autograph : विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक नन्हा फैन ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ होटल की ओर जा रहे होते हैं।

इसी दौरान एक छोटा बच्चा, हाथ में बैट लेकर, उनके करीब पहुंचने की कोशिश करता है। बच्चा विराट से महज कुछ कदम दूर होता है, लेकिन सिक्योरिटी के बीच वह उनसे मिल नहीं पाता।
View this post on Instagram
विराट कोहली का ऑटोग्राम ना मिलने पर रो पड़ा बच्चा
बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम युगवीर बुध्दीराजा है। उसके हाथ में एक ऐसा बैट था, जिस पर पहले से कई क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ मौजूद थे। बच्चा शायद अपनी लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी जोड़ना चाहता था।
लेकिन जब लाख कोशिशों के बाद भी उसे ऑटोग्राफ नहीं मिला, तो वह भावुक हो गया। वीडियो में बच्चा गुस्से और निराशा में अपना बैट नीचे फेंक देता है और रोने लगता है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने कहा- विराट कोहली की इसमें कोई गलती नहीं है
इस पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि की इसमें कोई गलती नहीं है, क्योंकि सेलिब्रिटी भी इंसान होते हैं और उन्हें भी निजी स्पेस की जरूरत होती है।
वहीं कई लोगों ने बच्चे के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि बच्चों को निराशा संभालना भी सिखाना चाहिए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बच्चे ने लिखा, “मैं अपने ही रिएक्शन के लिए तैयार नहीं था।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।





