Jana Nayagan New Release Date: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा है, पहले ये फिल्म इस साल की शुरुआत में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इसे रोकना पड़ा. लेकिन, अब इसकी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसको सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

की आखिरी फिल्म के तौर पर जानी जाने वाली फिल्म जो हिंदी में ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज होने वाली थी, कि रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. पहले इसे जनवरी 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर और राजनीतिक कंटेंट को लेकर उठे सवालों की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई थी. अब माना जा रहा है कि चुनावी माहौल खत्म होने के बाद मेकर्स इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं.
पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा
दरअसल, ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें विजय का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा. फिल्म को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, क्योंकि इसे एक्टर की आखिरी फिल्म भी माना जा रहा है. खबरों के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ राजनीतिक डायलॉग्स और विजुअल्स को लेकर चिंता जताई थी, जिससे इसे चुनाव आयोग तक रेफर किया गया और रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी. इसी वजह से पहले तय तारीख पर फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ पाई.
–
आ गई नई रिलीज डेट
अब नई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 4 मई को आने वाले चुनावी रिजल्ट के बाद फिल्म को 8 मई के आसपास रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि चुनावी नतीजों के बाद कोई विवाद न हो और फिल्म को साफ रास्ता मिल सके. इस अपडेट के बाद विजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गया है, क्योंकि लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा था. मेकर्स की ओर से इसको लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.
ऑनलाइन लीक हुई थी फिल्म
फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में ये प्रोजेक्ट ऑनलाइन लीक भी हो चुका था, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी. बावजूद इसके, विजय की स्टार पावर को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स पॉजिटिव रहा, तो ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.





