Viral

26 का दूल्हा, 60 की दुल्हन…ऐसे एक-दूजे पर दिल हार बैठे दोनों; चर्चा में अनोखी Love Story

Ajab Gajab! कहते हैं कि प्यार उम्र की लकीरों को नहीं, बल्कि दिल की धड़कनों को पहचानता है. जापान (Japan) से एक ऐसी ही प्रेम कहानी (Unique Love Story) सामने आई है, जहां एक 60 साल की बुजुर्ग महिला को खुद से 34 साल छोटे एक छात्र में अपना सच्चा हमसफर मिल गया है. तीन असफल शादियों और दो दशक के अकेलेपन के बाद यह अनोखा मिलन अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

26 का दूल्हा, 60 की दुल्हन…ऐसे एक-दूजे पर दिल हार बैठे दोनों; चर्चा में अनोखी Love Story
26 का दूल्हा, 60 की दुल्हन…ऐसे एक-दूजे पर दिल हार बैठे दोनों; चर्चा में अनोखी Love Story

पूर्वी जापान के इबाराकी प्रांत की रहने वाली यह बुजुर्ग महिला एक प्रसिद्ध रंग मंच नृत्य शैली ‘ताइशु एंगेकी’ (Taishu Engeki) की इंस्ट्रक्टर हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी मां द्वारा शुरू की गई ‘त्सुबाकी’ ग्रुप को संभालते हुए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कला को समर्पित कर दी. मंच पर उन्हें तालियां तो बहुत मिलीं, लेकिन निजी जिंदगी में तीन तलाक के बाद वे पिछले 20 वर्षों से बिल्कुल अकेली थीं. महिला का लगा कि अब प्यार उनके नसीब में नहीं है.

तभी उनकी जिंदगी में 26 वर्षीय एक युवक की एंट्री हुई, जो बचपन से ही जापानी कला का शौकीन था, लेकिन परिवार के दबाव में इसे अपना नहीं सका. जब वह पहली बार ‘त्सुबाकी’ ग्रुप में शामिल होने पहुंचा, तो नियति ने अपना खेल शुरू कर दिया.

रिश्ते की शुरुआत गुरु-शिष्य के रूप में हुई, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स जाग गई. महज तीन दिन बाद ही महिला ने अपनी रुचि जाहिर कर दी. दोनों अक्सर नाटकों में प्रेमियों की भूमिका निभाते थे, जो धीरे-धीरे हकीकत में बदलने लगी.

इसके बाद आतिशबाजी उत्सव के दौरान युवक ने जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया. युवक ने बुजुर्ग महिला को प्रपोज करते हुए कहा, मैं पूरी जिंदगी तुम्हारी रक्षा करूंगा. बुढ़ापे में तुम्हारे डायपर बदलने तक तुम्हारी देखभाल करूंगा. लेकिन यह रास्ता आसान नहीं था. क्योंकि, दुल्हन की उम्र दूल्हे की मां से भी 9 साल ज्यादा थी. परिवार पहले इस रिश्ते के खिलाफ था, पर बेटे के अटूट समर्पण के आगे हार गया. अब परिवार के संबंध ऐसे हैं कि दूल्हे की मां उन्हें अपनी बड़ी बहन जैसी मानती हैं, और बहनें उन्हें दूसरी मां की तरह सम्मान देती हैं.

अपनी शादी रजिस्टर कराने के बाद यह अनोखा जोड़ा एक टीवी शो में नजर आया. हालांकि, उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखी है, लेकिन इस अनोखी लव स्टोरी ने जापान में एक नई बहस छेड़ दी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply