अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी. हिल्टन होटल में इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प पहलू सामने आया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले का है. जिसमें लेविट कहती हैं कि आज रात को ‘गोलीबारी’ होगी.
‘आज कुछ शॉट्स फायर होंगे’
कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को मजेदार और मनोरंजक बताते हुए कहा था कि आज कुछ शॉट्स फायर होंगे. उनका यह बयान शुरुआत में राजनीतिक तंज के रूप में देखा गया, लेकिन बाद में असली फायरिंग की घटना के चलते यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be shots fired
LETS FREAKING GO
pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
‘आज की रात देखने लायक होने वाली है’
दरअसल कैरोलिन लेविट व्हाइट कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के बारे में बात कर रहीं थीं. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आज रात माहौल कैसा होने वाला है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज की रात देखने लायक होने वाली है. आज रात ट्रंप के संबोधन में उनका अंदाज दिखेगा. कार्यक्रम में ट्रंप गर्मजोशी भर देंगे और ‘गोलीबारी’ होगी. इसलिए सभी को इसे देखना चाहिए. यह वाकई शानदार होगा. मैं इसे सुनने के लिए उत्सुक हूं. उन्होंने गोलीबारी के लिए शॉट्स फार्यर्ड शब्द का इस्तेमाल किया था.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कैरोलिन लेविट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को हमले से पहले गोलीबारी के बारे में कैसे पता था.लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
हिल्टन होटल में फायरिंग से मचा हड़कंप
वहीं बात करें हिल्टन होटल में हुई फायरिंग के दौरान हॉल में करीब 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. फायरिंग के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया. जान बचाने के लिए लोग गेट डाउन चिल्लाते हुए टेबलों के नीचे छिपने लगे, जबकि होटल स्टाफ भी सुरक्षित स्थानों की ओर भागा.अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया.
ट्रंप ने क्या कहा
घटना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा वाशिंगटन डीसी में एक शानदार शाम रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बेहतरीन काम किया. उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की. हमलावर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सिफारिश की है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करेंगे. वे जल्द ही फैसला लेंगे.
JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be shots fired





