Viral

Rapido Ride के बाद ड्राइवर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, महिला ने शेयर किया अनुभव

Rapido Driver Women Harassment : बाइक टैक्सी सेवाएं आज के समय में तेज और सस्ती यात्रा का आसान विकल्प बन चुकी हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Rapido Ride के बाद ड्राइवर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, महिला ने शेयर किया अनुभव
Rapido Ride के बाद ड्राइवर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, महिला ने शेयर किया अनुभव

Rapido से जुड़ी एक घटना में गाजियाबाद की एक महिला ने दावा किया कि राइड पूरी होने के बाद ड्राइवर ने उन्हें व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि यह अनुभव उनके लिए काफी असहज और परेशान करने वाला रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka_Official☀️ (@aanu_shka3)

रेपिडो ड्राइवर ने भेजे महिला को आपत्तिजनक मैसेज

महिला के अनुसार, ड्राइवर ने अगले दिन मैसेज कर उनकी तारीफ की और फिर निजी सवाल पूछने शुरू कर दिए। उसने महिला की उम्र पूछी, शाम को मिलने का प्रस्ताव दिया और यहां तक पूछ लिया कि क्या वह अकेले रहती हैं।

महिला ने तुरंत ड्राइवर को ब्लॉक कर दिया और पूरा मामला इंस्टाग्राम पर साझा किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए, जिससे यह साफ होता है कि यह समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें :

कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी

मामला सामने आने के बाद की ओर से प्रतिक्रिया दी गई और कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी। साथ ही, ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि राइड बुक करते समय महिलाओं को अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए और किसी भी तरह की असुविधा होने पर तुरंत ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करनी चाहिए। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि डिजिटल सुविधाओं के साथ के मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply