पाकिस्तान और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच अगले महीने तीन मैचों की सीरीज और इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की सेलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए बैटर मोमिना रियासत को पाकिस्तान की महिला ODI टीम में पहली बार जगह मिली है। मोमिना के अलावा टीम में अधिकतर अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है। टीम में आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

फातिमा सना तीन वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगी। ये मैच ICC महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा हैं। सीरीज के तीन वनडे मैच 4, 6 और 9 मई को खेले जाएंगे। हर मुकाबले की शुरुआत लोकल टाइम अनुसार दोपहर 3:30 बजे तक होगी। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने खेलने के बाद, पाकिस्तान अभी ICC महिला चैंपियनशिप में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी और 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। दोनों टीमें 30 अप्रैल से 3 मई तक नेशनल बैंक स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। वनडे सीरीज के बाद 12, 14 और 15 मई को T20I सीरीज के मुकाबले शुरू होंगे, सभी मैच लोकल टाइम के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होंगे। टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा।
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब





