Viral

Viral Video: भीषण गर्मी में बंदे ने दिखाया जुगाड़ का जलवा, गीले तौलिए से तैयार किया सस्ता और असरदार कूलिंग सिस्टम

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसी स्थिति में हर कोई किसी न किसी तरह ठंडक पाने की कोशिश में लगा हुआ है. आमतौर पर लोग AC या कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर किसी के पास ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं. ऐसे में कुछ लोग अपनी सूझबूझ और जुगाड़ का इस्तेमाल करके सस्ते और आसान उपाय ढूंढ लेते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा देसी जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Viral Video: भीषण गर्मी में बंदे ने दिखाया जुगाड़ का जलवा, गीले तौलिए से तैयार किया सस्ता और असरदार कूलिंग सिस्टम
Viral Video: भीषण गर्मी में बंदे ने दिखाया जुगाड़ का जलवा, गीले तौलिए से तैयार किया सस्ता और असरदार कूलिंग सिस्टम

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ने बेहद साधारण चीजों की मदद से ठंडी हवा का इंतजाम किया है. उसने एक पंखे के सामने गीला तौलिया टांग दिया और उसके ऊपर एक पानी से भरी बोतल लटका दी. इस बोतल से एक पतली पाइप के जरिए पानी धीरे-धीरे तौलिए पर गिरता रहता है, जिससे तौलिया लगातार गीला बना रहता है. जैसे ही पंखा चलता है, उसकी हवा इस गीले तौलिए से होकर गुजरती है और ठंडी महसूस होती है. इस तरह बिना किसी महंगे उपकरण के ही कमरे का माहौल कुछ हद तक ठंडा हो जाता है.

बड़ा कारगर है ये तरीका

ये तरीका देखने में भले ही बहुत साधारण लगे, लेकिन इसका असर काफी दिलचस्प है. दरअसल, जब हवा गीले कपड़े से गुजरती है, तो पानी के Evaporation के कारण हवा का तापमान थोड़ा कम हो जाता है. यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों को राहत देने में कारगर साबित हो सकता है.

खास बात यह है कि इसमें न ज्यादा खर्च होता है और न ही किसी खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत पड़ती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इस जुगाड़ को बेहद क्रिएटिव और उपयोगी बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारतीयों की खास पहचान यानी जुगाड़ की बेहतरीन मिसाल मान रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एक यूजर ने लिखा कि हम इंडियंस का जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है, तो दूसरे ने कहा कि ये आइडिया वाकई कमाल का है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे आइडिया वाले लोगों को बड़े वैज्ञानिक संस्थानों में होना चाहिए. हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं सिर्फ तारीफ तक सीमित नहीं रहीं. कुछ यूजर्स ने इस जुगाड़ की सराहना करते हुए यह भी सुझाव दिया कि अब समय आ गया है कि लोग सस्ती और टिकाऊ तकनीकों पर भी ध्यान दें. उनका कहना है कि जुगाड़ तात्कालिक समाधान जरूर देता है, लेकिन लंबे समय के लिए बेहतर और सुरक्षित तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply