अमेरिका के वाशिंगटन के होटल हिल्टन में पत्रकारों के लिए आयोजित किए गए सालाना डिनर कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई है, जब एक संदिग्ध ने वहां 3-4 राउंड फायरिंग की. वहां राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और जेडी वेंस भी मौजूद थे. घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉफ्रेंस की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि ये घटना पूरी तरह चौंकाने वाली थी. हमलावर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की. जिस पर गोली चली वो सीक्रेट सर्विस एजेंट भी सुरक्षित है. ट्रंप ने कहा कि हमलावर के पास बहुत पावरफुल गन थी. हमलावर को पकड़ लिया गया है. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है.

ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस प्रेस डिनर का आयोजन स्थल वॉशिंगटन हिल, कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं, उन्हीं पर सबसे ज्यादा हमले होते हैं. ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध हमलावर बीमार और काफी शैतान लग रहा था.
President Trump Delivers Remarks, Apr. 25, 2026 https://t.co/Lok5NBuFhD
— The White House (@WhiteHouse) April 26, 2026
गोली चलाने वाला शख्स
हमलावर को मिल चुका है टीचर ऑफ द मंथ का अवार्ड
संदिग्ध हमावर कैलिफोर्निया में टीचर है. उसे टीचर ऑफ द मंथ का भी अवार्ड मिल चुका है. अमेरिका में कैलिफोर्निया वो जगह है, जहां के लोग राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों को पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में अमेरिका में ही ट्रंप की नीतियों का इस तरह का विरोध उनके लिए मुश्किलों का बढ़ाने वाला हो सकता है.
खबर अपडेट हो रही है..




