Entertainment

Kantara Mimicry Row: रणवीर सिंह को बड़ी राहत, ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद से जुड़ा केस हुआ रद्द, अब मंदिर जाकर मागेंगे माफी

Ranveer Singh Kantara Mimicry Row: रणवीर सिंह बीते काफी वक्त से ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस केस में अब रणवीर सिंह को बड़ी राहत मिल गई है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है. रणवीर ने इसके लिए बिना शर्त माफी मांगी थी. इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें चार हफ्तों के अंदर मंदिर में माफी मांगने का निर्देश भी दिया है. अब रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर में माफी मांगेंगे.

Kantara Mimicry Row: रणवीर सिंह को बड़ी राहत, ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद से जुड़ा केस हुआ रद्द, अब मंदिर जाकर मागेंगे माफी
Kantara Mimicry Row: रणवीर सिंह को बड़ी राहत, ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद से जुड़ा केस हुआ रद्द, अब मंदिर जाकर मागेंगे माफी

रणवीर सिंह मंदिर जाने का वचन देते हुए एक हलफनामा दाखिल करेंगे. रणवीर के साजन पूवैया ने कोर्ट में दलील ली कि एक्टर विदेश नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए इस मामले को निपटा दिया जाए और इसके लिए उनके वकील ने कोर्ट में ‘बिना शर्त माफी’ का हलफनामा पेश किया. कोर्ट ने रणवीर सिंह के खिलाफ चल रहे मामले को रद्द तो कर दिया है, लेकिन एक खास शर्त रखी है.

रणवीर सिंह को कोर्ट से राहत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने शनिवार (25 अप्रैल) को रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली. एक्टर के वकील की तरफ से कोर्ट में पेश ‘बिना शर्त माफी’ हलफनामा दायर किया गया, जिसके बाद जज ने केस खारिज कर दिया. इसके साथ ही, कोर्ट ने रणवीर सिंह को मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगने का आदेश दिया. अब रणवीर सिंह खुद चामुंडेश्वरी मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे. कोर्ट ने मामले को पूरी तरह रफा-दफा करने के लिए रणवीर को मंदिर में जाकर पश्चाताप करने का आदेश दिया.

4 हफ्तों का टाइम

सुनवाई के दौरान रणवीर कोर्ट में पेश नहीं हुए. उनके वकील ने बताया कि उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते, एक्टर अभी कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं. इसी वजह से उनके मंदिर जाने की कोई तारीख तय नहीं हो पाई है. मामले को बंद करते हुए जज ने कहा कि उनके बर्ताव से लोगों की राय को ठेस पहुंची है. कोर्ट ने उन्हें चार हफ्तों के अंदर मंदिरजाकर माफी मांगने का भी निर्देश दिया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply