Viral

लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल

Truck Parking Accident : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Lamborghini के ऊपर ट्रक चढ़ता हुआ नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा पार्किंग के दौरान हुआ, जब दोनों वाहन जगह तलाश रहे थे।

लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल
लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखता है कि लग्जरी कार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक एक ऊंचा ट्रक फ्रेम में आता है और देखते ही देखते कार के आगे के हिस्से पर चढ़ जाता है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

महिला ने लेम्बोर्गिनी कार पर चढ़ाया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, ट्रक एक महिला चालक चला रही थीं, जिन्होंने बाद में बताया कि उन्हें कार दिखाई ही नहीं दी। ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से सामने खड़ी लेम्बोर्गिनी उनकी नजर में नहीं आई।

हादसे के बाद महिला तुरंत ट्रक से उतरकर कार के पास पहुंचती हैं और स्थिति का जायजा लेती हैं। वहीं कार चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसने कहा कि उसकी जान बचना ही सबसे बड़ी बात है, भले ही कार को नुकसान हुआ हो।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इसे महिला की लापरवाही बताया

इस के सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लापरवाही बताया, तो कुछ ने ट्रक की ऊंचाई को हादसे की वजह माना।

वहीं पर कई लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की सलाह दी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि ड्राइविंग के दौरान छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हर वाहन चालक को सतर्कता और सावधानी बरतनी चाहिए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply