Barabanki Crime News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, ‘मुफ्त की पपड़ी’ को लेकर हुए झगड़े के बाद दबंगों ने आधी रात को एक होटल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि हमलावर नशे में थे और उन्होंने दुकान में आग लगाने के साथ-साथ असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
View this post on Instagram
गोलगप्पे के बाद पापड़ी नहीं देने पर दुकान में लगा दी आग
घटना माती थाना क्षेत्र के चकहार गांव की बताई जा रही है, जहां अभिषेक यादव के होटल पर बुधवार रात कुछ युवक गोलगप्पे खाने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाने के बाद युवकों ने मुफ्त में पपड़ी मांग ली, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने मारपीट की और धमकी देकर चले गए।
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद रात लगभग 1:30 बजे वे दोबारा लौटे और होटल के शटर व काउंटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में दुकान जलकर राख हो गई, जबकि आसपास के लोग डर के कारण बाहर नहीं निकल सके।
ये खबर भी पढ़ें :
पुलिस ने कहा- आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है और कहा है कि के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर छोटे और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।





