Entertainment

Deepika Padukone: दूसरी बार मां बनने से पहले दीपिका का एक्शन धमाका, ‘किंग’ में शाहरुख संग भिड़ीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone: आने वाले समय में सिनेमाघरों में कई कमाल की फिल्मों दस्तक देने वाली हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंग’ का भी शामिल है. शाहरुख खान की ये फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी है, फिल्म में कई कमाल के स्टार्स शामिल हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अफनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, जहां बॉलीवुड में अक्सर सितारे प्रेग्नेंसी के दौरान काम से ब्रेक लेते नजर आते हैं, वहीं दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर कितनी गंभीर हैं.

Deepika Padukone: दूसरी बार मां बनने से पहले दीपिका का एक्शन धमाका, ‘किंग’ में शाहरुख संग भिड़ीं एक्ट्रेस
Deepika Padukone: दूसरी बार मां बनने से पहले दीपिका का एक्शन धमाका, ‘किंग’ में शाहरुख संग भिड़ीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दूसरी बार मां बनने की अनाउंसमेंट की थी. जिसके कुछ ही दिनों बाद दीपिका ने शाहरुख खान के साथ हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की खबरों से सभी को चौंका दिया. इस खबर ने न सिर्फ फैंस को हैरान किया बल्कि इंडस्ट्री में भी उनकी प्रोफेशनलिज्म की चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में खबर सामने आई है कि दीपिका ने अपकमिंग फिल्म के लिए फाइट सीक्वेंस शूट किया है. जिसमें हाई-ऑक्टेन कॉम्बैट और बड़े पैमाने पर एक्शन कोरियोग्राफी शामिल थी.

फाइट सीक्वेंस किया है शूट

दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद लोगों का सवाल था कि क्या वो फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं. लेकिन, इसी बीच रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख और दीपिका ने इस सीन की शूटिंग 21 और 22 अप्रैल को की, जिसमें दीपिका ऑल-व्हाइट आउटफिट में नजर आईं. विले पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में इसके लिए खास सेट तैयार किया गया था. फाइट सीक्वेंस की कोरियोग्राफी फिल्म के बड़े और ग्रैंड ट्रीटमेंट के मुताबिक रखी गई है.

ब्रेक की आ रही थी बात

दरअसल, 19 अप्रैल 2026 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. इस अनउंसमेंट के बाद कई लोगों को लगा कि एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से ब्रेक ले सकती हैं. लेकिन दीपिका ने इन अटकलों को गलत साबित करते हुए शूटिंग जारी रखी और एक्शन सीन में हिस्सा लेकर सभी को चौंका दिया. इस फिल्म के अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी नजर आने वाली हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply