Entertainment

ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं

Rihanna India Visit 2026: दुनियाभर में अपने गानों से पहचान बनाने वाली पॉप आइकन रिहाना एक बार फिर भारत पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम उन्हें मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वह तेजी से वायरल हो गया।

ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं
ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं

एयरपोर्ट पर रिहाना कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। उनकी यह झलक ही फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। रिहाना अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बेहद सिंपल और कूल लुक अपनाया।

रिहाना का स्टाइलिश लुक

रिहाना ने ब्लैक हुडी और पैंट पहनी थी, साथ में सनग्लासेस लगाए हुए थे। उनका यह कैजुअल लुक भी फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल की तारीफ हो रही है। रिहाना के भारत पहुंचते ही पर फैंस के मजेदार रिएक्शन सामने आने लगे। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि रिहाना फिर इंडिया में? इस बार किसकी शादी है? दरअसल, साल 2024 में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने भारत आई थीं, जो काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में उनकी इस बार की विजिट को लेकर कयासों का दौर जारी है।

क्या है इस बार आने की वजह

फिलहाल रिहाना के भारत आने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने ब्यूटी ब्रांड से जुड़े किसी प्रमोशनल इवेंट के लिए मुंबई आई हैं। माना जा रहा है कि वह किसी खास पॉप-अप इवेंट या लॉन्च में शामिल हो सकती हैं। की भारत वापसी ने उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब सभी को इंतजार है कि क्या वह इस बार भी किसी बड़े इवेंट में परफॉर्म करेंगी या सिर्फ ब्रांड प्रमोशन तक ही सीमित रहेंगी। फिलहाल उनकी इस अचानक विजिट ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply