Salman Khan Upcoming Eid Release Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शूटिंग की झलक देखने को मिली। इसी के साथ उन्होंने कन्फर्म किया कि यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान ने पोस्ट के साथ लिखा कि थोड़ी दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की अनाउंसमेंट कर दिया… जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है।

सलमान खान के इस कैप्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर में सलमान खान के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों किसी फिल्म में लीड जोड़ी के रूप में साथ दिखाई देंगे। हालांकि इससे पहले दोनों को फिल्म ‘गॉडफादर’ में एक साथ देखा गया था, लेकिन उस फिल्म में नयनतारा, चिरंजीवी के अपोजिट थीं।
शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
सलमान खान की फिल्म का टेंटेटिव टाइटल फिलहाल ‘SVC 63’ बताया जा रहा है और इसका निर्देशन वामशी कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वायरल वीडियो में सलमान खान, और डायरेक्टर को सेट पर देखा जा सकता है। वीडियो में फिल्म के भव्य सेट की झलक भी दिखाई गई है, जिससे साफ है कि यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म होने वाली है।
Thoda durr ki sochna chahiye, That’s why announced Eid….. Don’t worry iss wali ka bhi bataenge, when the time is right……
Patience, thoda sa sabar……
Mere Jitna he intezar karna padega,
Baherhaal jo apka haal hai wo hi mera bhi haal hai…. haha 🙏#Nayanthara… pic.twitter.com/nMGrfOj3DF— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 24, 2026
मातृभूमि को लेकर भी चर्चा में सलमान
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और बड़े पैमाने का प्रोडक्शन देखने को मिलेगा, जो इसे ईद रिलीज के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर बना सकता है। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ बदलावों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। खबर है कि अब इसे जुलाई में रिलीज किया जा सकता है।
फैंस को बड़ी ईदी का इंतजार
‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारत-चीन संबंधों से जुड़ी है, जिसके चलते इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। कुल मिलाकर, ने अपनी नई फिल्म के ऐलान के साथ फैंस को पहले ही ईद 2027 का तोहफा दे दिया है। अब दर्शकों को इस बड़े प्रोजेक्ट के टाइटल और बाकी डिटेल्स का बेसब्री से इंतजार है।





