Comedy Film: जॉनी लीवर, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है. इतना कि हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाए और आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. यूं तो उनके कई पॉपुलर किरदार है, जो आज भी सबको याद होंगे.वो अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. अब भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं, जो जल्द ही रिलीज होंगी. इनमें से एक ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है. खैर, अब किंग ऑफ कॉमेडी जॉनी लीवर एक बार फिर सबको हंसाने के लिए आ रहे हैं. उनकी अगली बड़ी कॉमेडी फिल्म पर एक गजब का अपडेट आ गया है. पर सबसे बड़ी बात है कि वो फिल्म में खुद ही लीड रोल भी करने वाले हैं. अबतक कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म में बतौर सपोर्टिंग कैरेक्टर दिखे हैं. पर लगता है कि अब सलमान और अक्षय उनके साथ होंगे.

कॉमेडी की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं. अब उनकी अगली फिल्म पर अपडेट आया है. जिसके मुताबिक, जॉनी लीवर एक नई कॉमेडी फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं. फिलहाल फिल्म की पूरी कास्ट अबतक तय नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि मेकर्स बहुत सोच-समझकर एक्टर्स को चुन रहे हैं. इस पूरे प्रोसेस को अभी छिपाकर रखने की बात सामने आ रही है. फिर भी जो जानकारी मिली है, वो बताते हैं.
जॉनी लीवर की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट करने वाले हैं. जो पहले ही कई कमर्शियल एंटरटेनर्स डायरेक्ट कर चुके हैं. वहीं, इसे NH Studioz और Roaring River Productions वाले प्रोड्यूस करने वाले हैं. वहीं, पिक्चर में जॉनी लीवर एक आम आदमी का रोल कर रहे हैं. कहा जा रहा है मेकर्स इस फिल्म में कई टॉप सुपरस्टार्स से कैमियो करवाना चाहते हैं. जिनमें सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं. इन कैमियो से फिल्म की अपील बढ़ेगी. साथ ही यह दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट का काम करेगा.
हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी अबतक कोई भी जानकारी नहीं मिली है. क्योंकि फिल्म में जॉनी लीवर को लीड रोल में लाया जा रहा है. साथ ही यह एक कॉमेडी फिल्म है, तो लोगों को भी काफी उम्मीद है. क्योंकि वो आज भी दर्शकों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने पहले रहे हैं. उनकी मेहनत और शानदार टाइमिंग ही है, जिसने उन्हें सचमुच ‘कॉमेडी का बादशाह’ बना दिया है.





