Circus Viral Video: सोचिए कि आप अपने परिवार के साथ सर्कस का लुत्फ उठा रहे हैं, और तभी एक खूंखार बाघ आपकी ओर झपट पड़े, तो क्या होगा? बीते दिनों रूस के रोस्तोव ऑन डॉन शहर में लगे एक सर्कस में कुछ ऐसी ही घटना हुई, जिसके रोंगटे खड़े कर देने वाले ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि सर्कस के रिंग में तीन बाघ ट्रेनर्स के इशारों पर करतब कर रहे थे. सबकुछ ठीक चल रहा था कि तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. रिंग और दर्शकों के बीच लगा सेफ्टी बैरियर अचानक भरभराकर गिर गया.
वीडियो में आप देखेंगे कि बैरियर गिरते ही एक बाघ ने दर्शक दीर्घा में छलांग लगा दी, और देखते ही देखते हंसी-खुशी वाला माहौल चीख-पुकार में बदल गया. लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर बदहवास होकर भागने लगे. बैकग्राउंड में अनाउंसर लोगों से शांत रहने की अपील कर रहा था. लेकिन साक्षात मौत को सामने देखकर भला किसे शांति मिलती.
जांच के घेरे में सर्कस प्रशासन
गनीमत रही कि ट्रेनर्स ने फौरन मोर्चा संभाला और बाघ को वापस पिंजरे में धकेलने में कामयाब रहे. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस बड़ी लापरवाही के बाद रूसी अधिकारियों ने सर्कस के खिलाफ सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है.
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए. लोग सुरक्षा व्यवस्था और जानवरों के साथ होने वाले बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं. एक ने लिखा, ये जंगली जानवर हैं कोई खिलौना नहीं. दूसरे ने कहा, मनोरंजन के लिए जानवरों को कैद रखना शर्मनाक है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, यह मनोरंजन नहीं, क्रूरता है.
यहां देखिए वीडियो
Chaos erupts as tiger leaps into crowd after circus barrier collapses pic.twitter.com/UnIxNr4dvz
— New York Post (@nypost) April 20, 2026





