Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Aryan Khan की ‘जूतों’ के लिए खींचातानी, दोस्त की शादी में गिरते-गिरते बचे, ऐसा अंदाज देख लोग भी हैरान

Aryan Khan Video Viral: शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को आपने भी अबतक एकदम शांत देखा होगा? न हंसना, न कोई मस्ती… पर जब बात शादी की रस्मों की हो, तो कोहराम मचाना तो बनता है. ऐसा ही आर्यन खान ने भी शादी में किया. उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं. क्योंकि पहले उन्हें इस तरह नहीं देखा गया है. आर्यन खान एक दोस्त की शादी में पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने खूब मस्ती की. जूता चुराई की रस्म में ऐसा आतंक… जिसे लगातार लोग री शेयर कर रहे हैं. साथ ही आर्यन खान के वीडियो और अंदाज पर भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Aryan Khan की ‘जूतों’ के लिए खींचातानी, दोस्त की शादी में गिरते-गिरते बचे, ऐसा अंदाज देख लोग भी हैरान
Aryan Khan की ‘जूतों’ के लिए खींचातानी, दोस्त की शादी में गिरते-गिरते बचे, ऐसा अंदाज देख लोग भी हैरान

सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, उनके तीनों बच्चे भी खूब चर्चा में रहते हैं. जहां सुहाना खान इस वक्त ‘किंग’ पर काम कर रही हैं. साथ ही एक्टिंग डेब्यू पहले ही कर चुकी हैं. वहीं, ने एकदम अलग फील्ड अपने लिए चुनी. उनकी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को जबरदस्त प्यार मिला है. वैसे तो लोग चाहते हैं कि वो बतौर एक्टर भी काम करें और हो सकता है आने वाले वक्त में ऐसा हो भी. पर फिलहाल तो वायरल वीडियो ही देखते हैं.

वायरल वीडियो में आर्यन खान की मस्ती

आर्यन खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पहले वो हाथ में जूते लिए भागते दिखे. जिसके बाद लड़कों का एक ग्रुप है, जो उनसे जूते को खींचने की कोशिश करते हैं. पर आर्यन खान लड़कर उनसे जूते बचा ही लेते हैं. इस दौरान गिरने भी वाले थे, लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने उन्हें बचा लिया. इतना ही नहीं, इस खींचातानी के बाद भी वो जूते लेकर लोकेशन पर बार-बार भागते दिखे. कभी किसी से जूते बचाए, तो कभी दूसरे ग्रुप से. यह मस्ती इतनी बढ़ गई कि लेट-लेटकर भी जूते चुराए जा रहे थे. अब यह वीडियो देखकर फैन्स अपनी हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पाए. लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं- ”भाई इतना देसी बॉय है ये तो”.

दरअसल कई लोगों के लिए आर्यन खान को इस तरह देखना शॉकिंग रहा. क्योंकि वो पहले कभी इस अंदाज में नहीं दिखे हैं. तो कुछ लोग लिखते हैं- भाई जूता चुराई नहीं, इसे रेसलिंग घोषित कर दो. यह पहली बार नहीं है, जब आर्यन खान को दोस्तों के साथ देखा हो. वो पहले ही पार्टी करते हुए नजर आ चुके हैं. हालांकि, एक यूजर ने लिखा- शाहरुख भाई ये आर्यन तो बड़ा मस्ती करता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply