Thursday, April 23, 2026
Health

वर्कआउट का नहीं है समय, बस करें ये काम, पूरा दिन बनी रहेगी एनर्जी

आजकल हर कोई अपने काम में इतना बिजी है कि फिटनेस के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं. ऐसे में मोटापा, एनर्जी की कमी और कई तरह के हेल्थ इश्यू देखने को मिलते हैं. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में लोग और भी ज्यादा आलसी हो जाते हैं. दोपहर का खाना खाने के बाद तो शरीर में मानों एनर्जी बचती ही नहीं है. वहीं कुछ लोग तो सुबह उठते ही सुस्त नजर आते हैं. ऐसे में पूरा दिन बेकार चला जाता है.

वर्कआउट का नहीं है समय, बस करें ये काम, पूरा दिन बनी रहेगी एनर्जी
वर्कआउट का नहीं है समय, बस करें ये काम, पूरा दिन बनी रहेगी एनर्जी

अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ आसान और स्मार्ट बदलाव कर लें, तो बिना वर्कआउट के भी पूरे दिन खुद को एक्टिव और तरोताजा महसूस कर सकते हैं. सही खानपान, छोटी-छोटी हेल्दी आदतें और लाइफस्टाइल में सुधार आपको न सिर्फ एनर्दी से भरपूर रखेंगे, बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाएंगे.

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठने के बाद अगर आपको फ्रेश फील नहीं होता है तो खाली पेट पानी पीने के आदत डाल लें. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है. आप चाहें तो इसमें नींबू या शहद मिलाकर पी सकते हैं, इससे आपको तुरंत ताजगी महसूस होगी.

हर 1 घंटे में थोड़ी मूवमेंट करें

लंबे समय तक एक जगह बैठने से शरीर सुस्त हो जाता है. इसलिए हर घंटे 2 से 5 मिनट के लिए उठकर चलें, स्ट्रेच करें या हल्की एक्टिविटी करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान कम होती है. साथ ही आपकी बॉडी जितनी एक्टिव रहती है आपका माइंड भी शांत रहता है.

हल्का और बैलेंस्ड खाना खाएं

गर्मियों के मौसम में खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. भारी और तला-भुना खाना आपको सुस्त बना सकता है. दिनभर हल्का, पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट लें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स शामिल हों. इससे आपका एनर्जी लेवल स्थिर बना रहता है.

पूरी नींद जरूर लें

थकान और लो एनर्जी का सबसे बड़ा कारण नींद की कमी भी है. इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, ताकि शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश रहें और आप पूरे दिन एक्टिव महसूस करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply