Wednesday, April 22, 2026
Viral

FBI चीफ काश पटेल के ज्यादा शराब पीने पर बवाल, अमेरिका में सरकारी अफसर कितनी ड्रिंक कर सकते हैं?

नशे में धुत होने के आरोप को लेकर एफबीआई के निदेशक काश पटेल सुर्खियों में हैं. पटेल पर आरोप है कि वे पिछले दिनों इतने नशे में थे कि लॉग इन तक नहीं कर पा रहे थे. इतना ही नहीं, अटलांटिक मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है- उनके अधिकारियों को काश पटेल को कई बार खोजना पड़ता है. वे कई बार कमरे में सोते हैं तो सही टाइम पर उठ नहीं पाते हैं. ने इन आरोपों को गलत बताया है.

FBI चीफ काश पटेल के ज्यादा शराब पीने पर बवाल, अमेरिका में सरकारी अफसर कितनी ड्रिंक कर सकते हैं?
FBI चीफ काश पटेल के ज्यादा शराब पीने पर बवाल, अमेरिका में सरकारी अफसर कितनी ड्रिंक कर सकते हैं?

पटेल का कहना है कि उनके बारे में जो रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं, वो गलत है. मैं उन सभी लोगों को अदालत में देख लूंगा, जो मुझ पर ज्यादा शराब सेवन का आरोप लगा रहे हैं. द हिल के मुताबिक पटेल पर अगर यह आरोप साबित हो जाता है तो उनकी कुर्सी जा सकती है. क्योंकि, अमेरिका में काम के दौरान शराब का सेवन गैर-कानूनी है.

अधिकारियों के शराब पीने को लेकर क्या है नियम?

अमेरिका में सरकारी अफसरों के शराब पीने को लेकर नियम है. यह नियम फेडरल एम्प्लॉईज कोड के तहत बनाए गए हैं. इसके मुताबिक कार्यस्थल पर शराब लेकर या शराब पीकर जाना मना है. इसके अलावा सरकारी कर्मचारी या अफसर ऑफिस टाइम में शराब नहीं पी सकते हैं. इसे कदाचार माना गया है.

इतना ही नहीं, ऑफिस टाइम से 8 घंटे पहले तक भी शराब पीना मना है. कर्मचारी या अधिकारी सिर्फ छुट्टी में शराब पी सकते हैं. वो भी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए. अमेरिकी हेल्थ गाइडलाइंस में पुरुषों के लिए 24 घंटे में 2 पेग और महिलाओं के लिए 1 पेग शराब पीने की बात कही गई है.

U.S. Department of Justice के इंटर्नल पॉलिसी गाइडलाइंस के मुताबिक जो कर्मचारी फिट फॉर ड्यूटी के अधीन आते हैं, वो शराब नहीं पी सकते हैं. एफबीआई के अफसर भी इसी श्रेणी में आते हैं. यानी कभी भी उनकी ड्यूटी लग सकती है.

काश पटेल का पूरे विवाद पर क्या कहना है?

काश पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक अमेरिका के राष्ट्रपति चाहेंगे, तब तक मैं अपने पद पर रहूंगा. मैंने पिछले सभी निदेशकों से ज्यादा काम किया है. मैं समय से पहले दफ्तर आ जाता हूं और देर तक बैठा रहता हूं.

पटेल ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ प्रोपगंडा फैलाया जा रहा है. इसे मैं सिरे से खारिज करता हूं. शराब पीने के सभी आरोपों का मैं अमेरिकी अदालत में जवाब दूंगा. मैंने मैगजीन पर मानहानि का मुकदमा किया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply