
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान आखिरकार हो ही गया। बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग और काउंटिंग समेत सभी प्रक्रियाओं को लेकर तारीखों का ऐलान किया जा रहा है। इसमें वोटिंग काउंटिंग से लेकर चुनाव संपन्न होने तक की तारीखों का ऐलान किया जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल
कुल सीट: 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025