Viral

मसूड़े की सड़न बन सकती है कमजोर हड्डियों का कारण, बाबा रामदेव से जानें शरीर में कैसे बढ़ाएं विटामिन डी और कैल्शियम?

दांत और मसूड़े सिर्फ मुस्कान के लिए नहीं होते, ये हमारी बोन और जॉइंट हेल्थ से भी जुड़े होते हैं। ‘पीरियडों-टाइटिस’ यानि ‘मसूड़ों का पुराना इंफेक्शन’ शरीर में लगातार सूजन बढ़ा सकता है। यही सूजन ज्वाइंट्स की तकलीफ को ट्रिगर कर सकती है।  देश में 80 से 85% लोगों को मसूड़ों की बीमारी हैं और बहुत से लोगों को इसका पता भी नहीं चलता। यही वजह है कि जॉइंट पेन में डॉक्टर अब ओरल हेल्थ को भी अहम सुराग मान रहे हैं। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे रखें ओरल हेल्थ बेहतर?

मसूड़े की सड़न बन सकती है कमजोर हड्डियों का कारण, बाबा रामदेव से जानें शरीर में कैसे बढ़ाएं विटामिन डी और कैल्शियम?
मसूड़े की सड़न बन सकती है कमजोर हड्डियों का कारण, बाबा रामदेव से जानें शरीर में कैसे बढ़ाएं विटामिन डी और कैल्शियम?

मुंह के बैक्टीरिया जोड़ों के लिए हैं कैसे खतरनाक?

मुंह के कुछ खतरनाक बैक्टीरिया खून के रास्ते शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं जो इम्यून सिस्टम को भटका देते हैं और फिर शरीर की रक्षा करने वाला सिस्टम ही जोड़ों की परतों पर हमला करने लगता है। नतीजा, जोड़ों में सूजन, सुबह की जकड़न, उंगलियों में दर्द, घुटनों में अकड़न, और धीरे-धीरे हड्डियों के आसपास का सपोर्ट सिस्टम भी कमजोर पड़ने लगता है। यानि दिक्कत मुंह में दिखती है, लेकिन अफेक्ट ज्वाइंट्स और बोन्स होती है।

गर्मी में क्यों बढ़ती है मसूड़ों की समस्या?

गर्मी में ये परेशानी और बढ़ जाती है कम पानी पीना, मुंह सूखना, बार-बार मीठा या ठंडा खाना, और शरीर में बढ़ता इंफ्लेमेशन–ये सब मिलकर मसूड़ों का इंफेक्शन दे सकते हैं। और जब सूजन बढ़ती है, तो जोड़ों की तकलीफ भी ज्यादा उभर सकती है। तो अगर ब्रश करते समय खून आता है, मसूड़े सूजे रहते हैं, और साथ में जोड़ों में दर्द या जकड़न भी है तो इसे मामूली बात समझकर मत टालिए।

गठिया की बीमारी युवाओं में क्यों बढ़ रही है?

युवाओं में गठिया की बीमारी, गलत पॉश्चर में बैठने, खराब खानपान, खराब ओरल हाइजीन, ज्यादा वजन , विटामिन D की कमी और कैल्शियम की कमी से बढ़ रही है।

जोड़ों में दर्द होने पर क्या करें?

जोड़ों में दर्द होने पर प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल और ज्यादा चीनी-नमक का सेवन करने से बचें। वजन ना बढ़ने दें, स्मोकिंग से बचें साथ ही पॉश्चर सही रखें

हड्डियां मजबूत कैसे होंगी?

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में कैल्शियम बढ़ाएं, 1 कप दूध रोजाना पिएं, सेब का सिरका पीएं साथ ही गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद लें। गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करें। दर्द की जगह गर्म पट्टी बांधें और गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply