Viral

क्या जैगरी पाउडर खाने से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता, चीनी और गुड़ वाली शक्कर में कितनी कैलोरी होती है?

भारत में लोग गुड़ और चीनी से बनी मिठाइयां और दूसरे मीठे व्यंजन बड़े शौक से खाते हैं। यहां लोगों को डायबिटीज होने पर बीमारी से ज्यादा मीठा छोड़ने का दुख होता है। डायबिटीज में किसी भी तरह की आर्टिफिशियल शुगर खाने के लिए मना किया जाता है। लेकिन कुछ लोग चीनी की बजाय जैगरी पाउडर यानि गुड़ की शक्कर खाने लगते हैं। लोगों को लगता है कि गुड़ वाली शक्कर जैगरी पाउडर नुकसान नहीं करती है। आइये डाइटिशियन से जानते हैं कि क्या जैगरी पाउडर खाने से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता है? चीनी और जैगरी पाउडर में कितनी कैलोरी होती हैं?

क्या जैगरी पाउडर खाने से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता, चीनी और गुड़ वाली शक्कर में कितनी कैलोरी होती है?
क्या जैगरी पाउडर खाने से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता, चीनी और गुड़ वाली शक्कर में कितनी कैलोरी होती है?

डाइटिशियन स्वाति सिंह के मुताबिक जैगरी पाउडर यानि गुड़ से बनने वाली शक्कर भी उतनी ही नुकसानदायक है जितनी सफेद चीनी होती है। ये सिर्फ डायबिटीज के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि नॉर्मल लोगों को भी उतना ही नुकसान पहुंचाती है जितनी चीनी पहुंचाती है। जैगरी और सफेद चीनी में सिर्फ इतना अंतर होता है कि चीनी को और भी ज्यादा प्रोसेस्ड तरीके से बनाया जाता है। चीनी में सिर्फ कैलोरी होती है और जैगरी पाउडर में थोड़े बहुत मिनरल बचे रह जाते हैं, जो शरीर को मिल जाते हैं। 

क्या डायबिटीज में जैगरी पाउडर खा सकते हैं?

डायबिटीज की बात करें तो जैगरी पाउडर और चीनी दोनों ही ब्लड शुगर को बढ़ाती हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज को जैगरी पाउडर भी नहीं खाना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है तो कभी बहुत थोड़ी मात्रा में जैगरी ले सकते हैं। हालांकि इसके साथ हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। डायबिटीज के मरीज को खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर और प्रोटीन शामिल करना चाहिए। आपको अपने ब्लड शुगर को ध्यान में रखते हुए किसी डाइटिशियन के साथ मिलकर डाइट प्लान करना चाहिए। जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे।

1 टेबल स्पून जैगरी पाउडर में कैलोरी

अलग-अलग ब्रैंड के हिसाब से जैगरी पाउडर में कैलोरी कम या ज्यादा हो सकती हैं। लेकिन 1 बड़े चम्मच 1 टेबल स्पून जैगरी पाउडर में करीब 38-66 कैलोरी हो सकती है। चीनी से बेहतर जैगरी पाउडर है लेकिन कैलोरी दोनों में बराबर पाई जाती हैं। इसलिए डायबिटीज में जैगरी पाउडर या गुड़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

1 टेबल स्पून चीनी में कैलोरी

1 टेबल स्पून चीनी खाते हैं तो इसमें करीब 48-60 कैलोरी हो सकती है। यह पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी है। इसमें किसी तरह के पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। चीनी खाने से शरीर में बहुत तेजी से ब्लड शुगर बढ़ता है। चीनी सिर्फ डायबिटीज के रोगियों के लिए ही नहीं बल्कि नॉर्मल इंसान के लिए भी ठीक नहीं है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply