Thursday, February 26, 2026
PoliticsViral

बिहार: ‘होली में हुजूर वेतन दिलवा दें’, BJP विधायक ने सदन में हाथ जोड़कर स्पीकर से की विनती

बिहार: ‘होली में हुजूर वेतन दिलवा दें’, BJP विधायक ने सदन में हाथ जोड़कर स्पीकर से की विनती

बिहार में नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार है. इस बीच उनके सहयोगी दल बीजेपी के विधायक का सदन से एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने होली के त्यौहार पर सरकार से हाथ जोड़कर वेतन की मांग की है. विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सदन में बीजेपी विधायक प्रमो कुमार ने अपने संबोधन में स्पीकर से कहा कि ‘होली में हुजूर वेतन दिवा दिया जाए’. फिलहाल विधायक का यह बयान अब सुर्खियों में आ गया है.

अपने संबोधन में क्या बोले बीजेपी विधायक?
सदन में अपने संबोधन के दौरान बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूरे राज्य पैमाने पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 8463 ग्राम कचहरी स्थित हैं. जिसमें न्याय मित्र और न्याय सचिव कार्यरत हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसमें 7623 पद स्वीकृत हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इन न्याय मित्रों और सचिवों का वेतन बकाया है. इसलिए राष्ट्रीय त्यौहार ‘होली’ आने वाली है. इसलिए हाथ जोड़कर विनती है कि कम से कम ‘होली में हुजूर वेतन दिवा दिया जाए’. जिस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार ने ग्रहण कर लिया है.

न्याय मित्रों के वेतन दिलाने की मांग उठाई
बीजेपी विधायक ने ग्राम कचहरी में कार्यरत न्याय मित्रों को वेतन दिलाने की मांग सदन में उठाई है. बता दें कि ग्राम कचहरी में कार्यरत न्याय मित्रों को पहले मानदेय 6 हजार रुपये महीना मिलता था. इसको बिहार सरकार ने बढ़ाकर 9 हजार रुपये महीना कर दिया.

बता दें कि प्रमोद कुमार फिलहाल बिहार के मोतीहारी से बीजेपी के विधायक हैं. वे बिहार सरकार में गन्ना एवं कानून मंत्री भी रह चुके हैं. प्रमोद कुमार अपने अनोखे अंदाज की वजह से राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें कि न्याय मित्रों को काफी दिनों से वेतन न मिलने की वजह से विधायक को सदन में यह मुद्दा उठाना पड़ा. जिस पर सरकार ने आश्वस्त किया है.

Leave a Reply