Viral

मुंह में छाले क्यों होते हैं? जानें इससे बचाव के आसान घरेलू उपाय

मुंह के छाले दिखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन ये काफी दर्दनाक होते हैं। इसकी वजह से खाना-पीना और यहां तक कि बात करना भी मुश्किल हो जाता है। ये अक्सर गालों के अंदर, जीब पर या मसूड़ों के निचले हिस्से में होते हैं। दवा का इस्तेमाल करने से ये कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ ये फिर से कुछ दिन बाद निकल आते हैं। बार बार हो रहे मुंह के छाले काफी तलकीफदेह होते हैं। ऐसे में इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बार बार हो रहे मुंह के छाले से बच सकते हैं। 

मुंह में छाले क्यों होते हैं? जानें इससे बचाव के आसान घरेलू उपाय
मुंह में छाले क्यों होते हैं? जानें इससे बचाव के आसान घरेलू उपाय

मुंह में छाले होने के मुख्य कारण

पेट की खराबी: कब्ज या गैस की समस्या होने पर शरीर की गर्मी मुंह में छालों के रूप में दिखाई देती है।

पोषक तत्वों की कमी: शरीर में Vitamin B12, आयरन, और फोलिक एसिड की कमी छालों का एक बड़ा कारण है।

शारीरिक चोट: गलती से गाल कट जाना, कड़क टूथब्रश का इस्तेमाल या नुकीले दांतों की रगड़ से छाले हो सकते हैं।

तनाव: अत्यधिक मानसिक तनाव और नींद की कमी शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे छाले निकल आते हैं।

हार्मोनल बदलाव: महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

खान-पान: बहुत अधिक मिर्च-मसालेदार, तला-भुना या एसिडिक खाना खाने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं।

मुंह में छाले के घरेलू उपचार

शहद
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह छालों को नमी देता है और उन्हें जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए एक चुटकी हल्दी में शहद मिलाएं और इसे सीधे छालों पर लगाएं। इसे कुछ देर लगा रहने दें।

नारियल तेल 
नारियल तेल में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं। यह छालों के दर्द और सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बस थोड़ा सा नारियल तेल दिन में 3-4 बार छालों पर लगाएं।

तुलसी के पत्ते 
तुलसी को अपनी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। तुलसी के पत्ते चबाने से छालों की समस्या से आराम मिल सकता है। यह छालों को दूर करने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है। 

मुलेठी का पाउडर
मुलेठी पेट की समस्याओं और मुंह के छालों दोनों के लिए रामबाण है। यह पेट को साफ रखने में मदद करती है, जो अक्सर छालों का मुख्य कारण होता है। एक चम्मच मुलेठी पाउडर को थोड़े से पानी या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और छालों पर लगाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply