Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं और अब टूर्नामेंट तेजी से अंत की ओर बढ़ रहा है, आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है. भारतीय टीम (Team India) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. ऐसे में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी आईपीएल 2026 के प्रदर्शन के आधार पर मौका दिया जा सकता है.

आईपीएल 2026 में कई युवा भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं. इन युवा खिलाड़ियो में से 4 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) से बुलावा आ सकता है और इन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है.
इन 5 खिलाड़ियो को आ सकता है Team India से बुलावा
सभी पांचों खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 का हिस्सा है. गुजरात टाइंस के गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है. हालांकि इस आईपीएल में अभी तक दोनों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
ये दोनों ही ‘इंडिया ए’ टीम का हिस्सा रहे हैं और अगर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से जगह खाली होती है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल, दिल्ली कैपिटल्स के आकिब नबी और सनराइजर्स हैदराबाद के हर्ष दुबे के साथ इन्हें भी टीम की योजनाओं में शामिल किया जा सकता है.
BCCI ने कही ये बात





