Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को फाइनली रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. साथ ही फिल्म ने दुनियाभर से अबतक 100 करोड़ का कारोबार भी कर लिया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म के पहले हाफ में ज्यादा कॉमेडी है, तो दूसरे में हॉरर-हॉरर ही दिखता है. वहीं, क्लाइमैक्स पर भी काफी फोकस किया गया है, लेकिन बहुत कुछ इस पिक्चर में नया नहीं है. जिसे देखकर आंखें फटी की फटी रह जाए. कॉमेडी देखकर आप भी खूब हंसेंगे, पर पेट पकड़-पकड़कर हंसते ही चले जाएं यह तो नहीं होगा. खैर, इस फिल्म के असली पिलर ही अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हैं. लेकिन इस पिलर को मजबूती देने वाले खिलाड़ी कोई और ही हैं. जिनकी फिल्म रिलीज के बाद सबसे ज्यादा बातें होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा न हो, तो उनके किरदार और अभिनय के साथ इंसाफ नहीं होगा. जानिए यहां किसकी बात हो रही है.

में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, तबू समेत कई स्टार्स ने काम किया है. पर ज्यादातर एक्टर्स का रोल कुछ ही देर का था, जो दूसरे हिस्से की कहानी सुनाता है. पर जिस पहले हाफ को देखकर लोग थिएटर्स में ताली पीट रहे थे, उसका असल में क्रेडिट इन दो एक्टर्स को जाता है, जिनका होना ही सोने पर सुहागा था. वरना चीजें उतनी बेहतर नहीं होती, जितनी इस वक्त लग रही हैं.
‘भूत बंगला’ के दो हीरो, जिन्होंने मारी बाजी
फिल्म ‘भूत बंगला’ की शुरुआत में अक्षय कुमार के जितने भी कॉमेडी सीन हैं, वो लगभग असरानी के साथ हैं. जिनकी यह सेकंड लास्ट फिल्म है, क्योंकि वो अब हमारे बीच नहीं हैं. पर उनकी कॉमेडी टाइमिंग देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आएगी. इतने खूबसूरत तरह से उन्होंने अपना किरदार निभाया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय के पंचेस को असरानी की वजह से ही वेट मिला है. वो जिस तरह से उन्हें बराबरी की टक्कर दे रहे थे. कोई भी किसी भी सीन में किसी से कम नहीं था. खासकर, जब वो अक्षय कुमार की बातों को समझने की कोशिश करते हैं और नहीं समझ पाते. वो सीन काफी अच्छा है. अब ज्यादा स्पॉइलर नहीं दूंगी, पर सच में एक्टर ने दिल जीत लिया हर बार की तरह.
इस हीरो ने फूंकी जान
जब भी अक्षय कुमार की भूत बंगला की बात होगी, तो बात होगी असरानी की. साथ ही राजपाल यादव की बेहतरीन एक्टिंग की. क्यों कॉमेडी रोल्स में राजपाल यादव का कोई जवाब नहीं है? एक बार फिर साबित हो गया है. क्यों उनकी एक्टिंग पर हर कोई इतना विश्वास जताता है, यह बात भी साबित हो गई है. सच में मतलब उनके कैरेक्टर ने जान फूंकी है उस रोल में और फिल्म पर. मेकर्स चाहते तो चीजें उनके लिए और बेहतर हो सकती थीं. पर उनका और अक्षय कुमार का कॉम्बो बेस्ट है. उनके हर एक पंच ऑन टाइम लैंड करते करते हैं. कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है, पर सुदंर का किरदार सच में बहुत ही सुंदर था.





