Aaj ka Panchang: चतुर्दशी श्राद्ध का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

Aaj ka Panchang: चतुर्दशी श्राद्ध का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

शनिवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 September 2025: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में, किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना गया है. पंचांग हमें उस दिन के सभी शुभ और अशुभ घड़ियों, सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय और ग्रहों की चाल के बारे में सटीक जानकारी देता है. आइए, जानते हैं शनिवार, 20 सितंबर के शुभ मुहूर्तों के बारे में.

20 सितंबर 2025 का पंचांग

  • वारः शनिवार
  • विक्रम संवतः 2082
  • शक संवतः1947
  • माह/पक्ष: आश्विन मास- कृष्ण पक्ष
  • तिथि: चतुर्दशी रात्रि 12:16 मिनट तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी.
  • चंद्र राशिः सिंह रहेगी.
  • चंद्र नक्षत्र: मघा प्रातः 8:05 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी रहेगा.
  • योग: साध्य रात्रि 6:06 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग रहेगा.
  • अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:40 से 12:30 तक.
  • दुष्टमुहूर्त: चतुर्दशी में कोई भी शुभ कार्य न करें.
  • सूर्योदयःप्रातः6:10
  • सूर्यास्त:सायं 6:15
  • राहूकालः प्रातः 9:11 मिनट से 10:41 मिनट तक.
  • तीज/त्योहार: कात्यानी जयंती,मास शिवरात्रि.
  • भद्रा: नहीं है.
  • पंचक:नहीं है.

आज का दिशा शूल

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .

आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया – प्रातः 7:40 से 9:11 तक.
  • चर चौघड़िया- दोपहर 12:12 से 3:13 तक.
  • लाभ चौघड़िया- दोपहर 3:13 से 4:44 तक.
  • अमृत चौघड़िया- दोपहर 4:44 मिनट से 6:15 तक.

आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया- सायं 6:15 से 7:44 तक.
  • शुभ चौघड़िया- रात्रि 9:14 से 10:43 तक.
  • अमृत चौघड़िया – रात्रि 10:43 से 12:13 तक.
  • चर चौघड़िया – रात्रि 12:13 से 1:42 तक.
  • लाभ चौघड़िया- प्रातः 4:41 से 6:10 तक .

चौघड़िया मूहर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.