
Doda AAP MLA Mehraj Malik: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सियासी तूफान के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जो किसी बॉलीवुड ड्रामा से कम नहीं। राजनीतिक कार्यकर्ता फातिमा फारूक AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ फेसबुक लाइव कर रही थीं, तभी उनके गुस्सैल पति ने धमकी भरी आवाज में कहा, ‘बंद कर वीडियो, तेरी गर्दन उड़ा दूंगा।’ और फिर हाथापाई शुरू हो गई। ये वीडियो देखकर नेटिजेंस हैरान हैं-क्या ये घरेलू झगड़ा था या सियासी दबाव? आइए, जानते हैं जहां प्यार, राजनीति और धमकी का कॉकटेल मिक्स हो गया…
पति Vs पत्नी का लाइव क्लैश
फातिमा फारूक (Fatima Farooq), जो ब्लॉक विकास परिषद की पूर्व सदस्य हैं, डोडा की तनावपूर्ण स्थिति पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। वो कह रही थीं, ‘मैं मेहराज मलिक की राजनीतिक विरोधी हूं, लेकिन अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रह सकती। एक लाख लोगों के प्रतिनिधि पर PSA (जन सुरक्षा अधिनियम) लगाना कैसे सही है? वो पब्लिक सेफ्टी के लिए खतरा कैसे?’ तभी स्क्रीन पर उनका पति आ गया-गुस्से से लाल, चिल्लाते हुए!
पति: ‘तू क्या लाइव रिकॉर्डिंग कर रही है? क्या तुम पागल हो गई हो?’ फातिमा: ‘मैंने क्या गलत किया? मेरा दिमाग काम करता है!’ पति: ‘तुम्हें बिना सोचे-समझे क्यों बोलना पड़ता है? मेहराज मलिक तेरा कौन है?’ फातिमा: ‘वो मेरा कोई नहीं, लेकिन न्याय के साथ खड़ी हूं!’ फिर ड्रामा बढ़ा-पति ने फोन छीनने की कोशिश की, गालियां दीं, और धमकी दी: ‘बंद कर वरना तेरी गर्दन उड़ा दूंगा!’ फातिमा ने हार नहीं मानी, कैमरा पति की तरफ घुमाया और बोलीं, ‘देखो सब, ये मेरे पति हैं… सच बोलने नहीं देते! प्रशासन मेहराज और मेरे पति के साथ ऐसा कर रहा है।’ वीडियो खत्म होते ही पति चिल्लाए, ‘कर बंद इसको!’ ये 2 मिनट का क्लिप अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है-लाखों व्यूज, कमेंट्स की बाढ़! क्या ये घरेलू हिंसा का केस बनेगा? इंतजार कीजिए!
क्या है पूरा मामला?
मेहराज मलिक की गिरफ्तारी ने क्यों मचाया बवाल? डोडा से AAP के इकलौते विधायक मेहराज मलिक को सोमवार (8 सितंबर 2025) को PSA (जन सुरक्षा अधिनियम) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप? पब्लिक ऑर्डर भंग करने का। डीएम हरविंदर सिंह ने कहा कि मलिक की एक्टिविटीज ‘सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’ हैं। दरअसल, मलिक ने हाल ही में एक ग्रामीण को किराया न देने और हेल्थ फैसिलिटी के इश्यू पर डीएम के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल की थी। PSA के तहत बिना ट्रायल के 2 साल की डिटेंशन हो सकती है-ये कानून पहले अलगाववादियों पर यूज होता था। मलिक को 300 किमी दूर कठुआ की जेल में शिफ्ट कर दिया गया। डोडा-किश्तवाड़ जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में वो इकलौते मुस्लिम विधायक हैं, जबकि BJP के 4 विधायक हैं। गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क उठे-फातिमा जैसे लोग सड़कों पर उतरे। फातिमा खुद एक प्रोटेस्ट में पुलिस से भिड़ीं, घायल हो गईं और व्हीलचेयर पर नजर आईं।