Allu Arjun Mumbai Shift: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘पुष्पा 2’ के बाद यह उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी के चलते एक्टर ने अपने काम को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन बार-बार हैदराबाद और मुंबई के बीच ट्रेवल करने से बचना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अगले दो से तीन साल तक मुंबई में रहने की योजना बनाई है।

खबरों की मानें तो फिल्म ‘राका’ का शूटिंग शेड्यूल काफी टाइट और चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में लगातार यात्रा करने से थकान बढ़ सकती है, जिसका असर काम पर भी पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अल्लू अर्जुन ने यह फैसला लिया है। मुंबई में रहने से वह शूटिंग के लिए ज्यादा समय दे पाएंगे और फिल्म के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह कदम उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट को भी दर्शाता है।
स्टारकास्ट और मेगा बजट ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 700 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनाई जा रही है, जिसे सन पिक्चर प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो बड़े पैमाने की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
मुंबई में शुरू होगा अगला शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की अगली शूटिंग मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में शुरू होने वाली है। प्रोडक्शन का काम पूरे साल चलता रहेगा और मेकर्स इस प्रोजेक्ट को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी हो सकती है। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फैंस को बड़ी फिल्म का इंतजार
के इस फैसले से साफ है कि वह ‘राका’ को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे एक बड़े स्तर पर पेश करना चाहते हैं। ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद फैंस की उम्मीदें भी इस फिल्म से काफी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि यह मेगा बजट फिल्म पर कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन फिलहाल अल्लू अर्जुन की मेहनत और प्लानिंग ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।





