
पटना। पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा जिला के हिलसा थाना के रेडी मालामा के निवासी हैं।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतकों की सूची
1.संजू देवी,60 पति राजेंद्र प्रसाद
2.दीपिका पासवान 35पति धनंजय पासवान
3.कुसुम देवी48पति चंद्रमौली पांडेय
4.चंदन कुमार30चालक
5.कंचन पांडेय 34पिता परशुराम पांडेय
6.बीरेंद्र राउत की पत्नी
7.शंभू राम की पत्नी
8.विकास राम की पत्नी
डीएम ने जताया दुख
जिलाधिकारी पटना ने कहा कि आज सुबह लगभग पौने सात बजे की यह घटना है। ऑटो और ट्रक के टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। यह काफी दुखद है। परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।